सुचिका तारयाल सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
खेल

Asian Games 2026 LIVE: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज; शूटिंग में हिमांशु और रुद्राक्ष ने जीते मेडल

Asian Games 2026 LIVE: भारत ने पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम में सिल्वर जीता। महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया।

प्रिया जैस

Asian Games 2026 LIVE Updates: एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का तीसरा आधिकारिक मेडल है और तीनों पदक शूटिंग से आए हैं। वहीं महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026 से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

Asian Games Men's 10m Air Rifle: हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर, रुद्राक्ष पाटिल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर तो रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये एशियन गेम्स में भारत के लिए 5वां और छठा मेडल हैं।

Asian Games MMA Live: सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज

सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्जएशियन गेम्स में मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक सुचिका तारयाल ने जीता है। सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

Swimming 50m Freestyle: फाइनल की रेस से बाहर हुए आकाश मणि और गीतेश शाह

आकाश मणि और गीतेश शाह 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाए। आकाश मणि 23.43s के साथ 26 पोजीशन पर रहें। वहीं गीतेश शाह 23.57s के साथ 28 पोजीशन पर रहें। एशियन गेम्स 2026 में सिर्फ टॉप 10 तैराक ही 50m फ्रीस्टाइल फाइनल में पहुंचे।

Asian Games 2026 LIVE TT: टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान की टीम को पछाड़ा

एशियन गेम्स में टेबल टेनिस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया। सुतीर्था मुखर्जी ने 3-0, सिंड्रेला दास 3-0 और श्रीजा अकुला ने भी 3-0 से पाकिस्तान की महिला टीम को क्लीन स्वीप कर दिया और बढ़त बनाई।

Asian Games 2026 LIVE Updates: भारत ने जीता तीसरा सिल्वर

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया