Asian Game Day 9 Live Updates: एशियन गेम्स में कुल 37 मेडल जीतने के बाद, भारत की नजरें और मेडल जीतने पर हैं। आज शूटिंग और एथलेटिक्स पर खास ध्यान रहेगा। बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्के होने के बाद, देश को और मेडल की उम्मीद है, क्योंकि कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली क्रिकेट टीम पर भी नजरें रहेंगी, जो क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। शूटिंग भी एक अहम इवेंट होगा, जिसमें मनु भाकर समेत कई खिलाड़ी भारत को और मेडल दिला सकते हैं। एथलेटिक्स में, पारुल चौधरी - जिन्होंने पहले ही महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अब वे महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगी।
एशियन गेम्स में 9वें दिन के इवेंट्स के ताजा और लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...
भारतीय सर्फर किशोर कुमार ने राउंड ऑफ 16 में चीन को 9.76-8.80 से हराकर एशियाई खेलों के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। किशोर अब इस प्रतियोगिता में बचे एकमात्र भारतीय सर्फर हैं। कल उनका मुक़ाबला फिलीपींस के टोबी एस्पेजॉन से होगा।
गणेश मणि ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के साहिल जाधव को 149-148 से हराया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को अफगानिस्तान से होगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्के होने के बाद, देश को और मेडल की उम्मीद है, क्योंकि कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे।