भारत बनाम दक्षिण कोरिया कबड्डी (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम की लगातार दूसरी जीत, साउथ कोरिया को 63-31 से हराया

Asian Games Kabaddi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का दबदबा जारी। कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में भारत ने साउथ कोरिया को 63-31 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सृष्टि मौर्य

India Men Beat South Korea Kabaddi Team: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 63-31 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और कोरिया को वापसी का मौका नहीं दिया।

भारत की रेडिंग यूनिट ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय रेडर्स ने 38 प्वाइंट हासिल किए, जबकि साउथ कोरिया के रेडर्स 23 प्वाइंट ही जुटा सके। भारतीय डिफेंस ने भी कई सफल टैकल किए और रेडर्स का अच्छा साथ दिया।

पहले हाफ में भारत की बड़ी बढ़त

पहले हाफ में भारतीय रेडर्स पूरी तरह हावी रहे। टीम ने ब्रेक तक 34-14 की बड़ी बढ़त बना ली थी। इस दौरान भारत को 23 रेड प्वाइंट और 7 बोनस प्वाइंट मिले। भारतीय टीम ने दो बार साउथ कोरिया को ऑलआउट भी किया। कोरिया के रेडर्स भारतीय डिफेंस के सामने लगातार परेशान नजर आए। पहले हाफ में वे सिर्फ 10 टच प्वाइंट हासिल कर सके।

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अपनी आक्रामकता बनाए रखी। साउथ कोरिया ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत की बढ़त को कम नहीं कर सका। दूसरे हाफ में भारत ने 29 और प्वाइंट जोड़े। टीम ने एक और ऑलआउट किया और अपने बोनस प्वाइंट्स की संख्या 17 तक पहुंचाई। वहीं, साउथ कोरिया ने दूसरे हाफ में 17 प्वाइंट हासिल किए, लेकिन यह भारत की बड़ी बढ़त को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

ग्रुप-ए में भारत की लगातार दूसरी जीत

इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है। भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने जापान को भी एकतरफा मुकाबले में हराया था। अब भारतीय पुरुष कबड्डी टीम 23 सितंबर को ग्रुप-ए के अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करेगी।

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के लिए सजा मंच, केवड़िया में कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश