अभय सिंह सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
खेल

Asian Games 2026: अभय सिंह ने जीता सिल्वर मेडल, स्क्वैश फाइनल में मलेशिया के ईन यो से हारे

Abhay Singh Squash Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका सामना मलेशिया के Ng Eain Yow से हुआ।

प्रिया जैस

Squash Abhay Singh vs Eain Yow: एशियन गेम्स 2026 में अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उनका सामना मलेशिया के Ng Eain Yow से हुआ।

सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए मुकाबले में अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाड़ी एनजी ईन यो ने अभय सिंह को 3-0 के सेट से हराया। अभय को सिर्फ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

ओलंपिक से चूके अभय सिंह

एशियन गेम्स में स्क्वैश इवेंट में पुरुषों के सिंगल्स फाइनल में मलेशिया के ईन योव एनजी से 9-11, 5-11, 5-11 से हारने के बाद अभय सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। इस हार के साथ ही, अभय LA 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गए।

भारत के अभय सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में जगह बनाई थी।

अनाहत पर टिकी नजरें

वहीं, अनाहत सिंह महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल का मुकाबला जारी हैं। इस समय पूरे भारत की नजर अनाहत पर टिकी हुई है। वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं।

दोनों ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालिफाई करने के करीब हैं। दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह, सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। सौरव घोषाल ने 2014 और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था।

श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

रविवार को आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के मुरली श्रीशंकर और डेविड पट्टुराज ने अपने-अपने ग्रुप से पुरुषों की लॉन्ग जंप के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। ये दोनों भारतीय एथलीट उन 12 लॉन्ग जंपर्स में शामिल थे जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल सोमवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। हांग्जो गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले श्रीशंकर ने ग्रुप B में 7.84 मीटर की बेस्ट जंप के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि पट्टुराज ने ग्रुप A में 7.62 मीटर की बेस्ट जंप के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी