
कुराश इवेंट में भारत का सफर खत्म हो गया। कुराश में सभी 4 एथलीट अपना पहला मैच हार गए और 2026 एशियाई खेलों से बाहर हो गए।
Yash & Vishal also knocked out in Kurash pic.twitter.com/ARqUEltzJK
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
स्क्वैश में भारत के लिए यह एक अहम दिन होगा। अभय सिंह और अनाहत सिंह क्रमशः पुरुष और महिला सिंगल्स इवेंट में भारत की मेडल की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे।
भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट महिला डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद रविवार को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।
तनीषा और ध्रुव दुनिया की नंबर 1 जोड़ी चीन के फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग से 2-1 (21-14, 18-21, 21-18) से हार गईं, जबकि ट्रीसा और गायत्री महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 5 जोड़ी मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से (21-18, 21-9) हार गईं।
भारत की कंपाउंड महिला और पुरुष मिक्स्ड टीमें रविवार को यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में सेमीफाइनल में पहुंच गईं। चिकिथा तानिपार्थी और साहिल जाधव की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने राउंड ऑफ 16 में मंगोलियाई टीम को 160-146 से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान को 159-154 से हराकर आखिरी चार में जगह बनाई।
एशियन गेम्स में विथ्या रामराज ने अपनी हीट में 55.73 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के लिए क्वालीफाई किया। अनु राघवन चौथे स्थान पर रही।
VITHYA RAMRAJ INTO 400M HURDLES FINAL!
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
- Clocked 55.73s to finish 2nd in Heat 1 pic.twitter.com/Z2Pke47hod
एशियन गेम्स में भारत की मंजू रानी ने महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में 3:40:17 का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी 9 किमी के निशान पर डिसक्वालिफाई हो गईं।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के संतोष कुमार तमिलरासन ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपनी हीट में 49.61 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
SANTOSH INTO 400M HURDLES FINAL ✅
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
- Finished 2nd in Heat 1 at Asian Games pic.twitter.com/0FEkDtTImx
एशियाई खेल के बैडमिंटन महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को दुनिया की नंबर 5 मलेशियन जोड़ी थिनाह मुरलीधरन और पर्ली टैन ने 21-18, 21-8 से हरा दिया।
TREESA-GAYATRI EXIT IN THE QUARTER-FINALS AT ASIAN GAMES 2026 💔
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
Treesa Jolly and Gayatri Gopichand’s Asian Games journey comes to an end after a 18-21, 9-21 loss to Malaysia’s World No. 5 pair
Struggled lot today today in the QF! pic.twitter.com/fKUYU9IXo3
एशियन गेम्स 2026 में सी.ए. भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी रेक्सलिन सिमला और श्रुति जोशी की भारतीय महिला सेबर फेंसिंग टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई। भारतीय महिला टीम को उज्बेकिस्तान की महिला टीम से 35-45 से हार का सामना करना पड़ा।
FENCING: END of Indian challenge in Women's Sabre team event!
— India_AllSports (@India_AllSports) September 27, 2026
India lose to Uzbekistan 35-45 in QF. #AG2026withIAS #AichiNagoya2026 pic.twitter.com/wxC0DhEe6v
एशियन गेम्स में अंकुश ने भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का किया। उन्होंने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में नेक्रुज सलीमोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
Let’s Go Ankush!!!!!!! 🔥🔥🔥 https://t.co/2BIn7C4RnM pic.twitter.com/gAU4560PZO
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की चेन यू फेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार के साथ ही भारत का बैडमिंटन अभियान समाप्त हो गया।
PV Sindhu’s Asian Games campaign ends in the Quarterfinals 💔😢
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 27, 2026
The Indian shuttler went down 21-11, 18-21, 10-21 to Tokyo Olympic champion and World No. 4 Chen Yufei 🇨🇳.
With this, India finish without a medal in the individual badminton events. pic.twitter.com/kjJzaf01Xk
एशियन गेम्स में कुमकुम अनिल मोहोद, कीर्ति शर्मा और अंकिता भकत की भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने चीनी ताइपे को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे की रिकर्व पुरुष टीम ने चीन को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच दो गोल्ड मेडल मैच खेले जा रहे है। वर्तमान में पुरुष सिंगल्स का मुकाबला जारी है। भारत के अभय सिंह के खिलाफ मलेशिया के प्लेयर एनजी ईन यो एक सेट जीतकर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे सेट में स्कोर मलेशिया का स्कोर 8 और भारत का 3 बना हुआ है। दोनों में 5 प्वाइंट का फासला है।
सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच खेले गए मुकाबले में अभय सिंह को हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के खिलाड़ी एनजी ईन यो ने अभय सिंह को 3-0 के सेट से हराया। अभय को सिर्फ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है। अनाहत ने शुरुआत में ही बढ़त बनानी शुरू कर दी है।
सिंगल्स स्क्वैश में भारत और मलेशिया के बीच हुए फाइनल मुकाबले में अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारत के मुक्केबाज़ नरेंद्र बेरवाल ने एशियन गेम्स में पुरुषों के +90 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और पदक सुनिश्चित कर दिया है। नरेंद्र ने थाईलैंड के अदथापोंग सेंगटेप को RSC (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के माध्यम से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ नरेंद्र ने एशियन गेम्स में भारत के लिए मुक्केबाज़ी में एक अतिरिक्त पदक की गारंटी दे दी है।
भारत की धाविका हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर फाइनल में बेहतरीन दौड़ लगाते हुए कांस्य पदक जीता। 23 वर्षीय हरिता ने पूरी रेस के दौरान मजबूत प्रदर्शन किया और खासकर अंतिम चरण में जबरदस्त रफ्तार पकड़कर पदक अपने नाम किया। उनका यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में उन्नति अयप्पा बोलैंड छठे स्थान पर रहीं।