पाकिस्तान बनाम भारत हॉकी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Asian Champions Trophy के लिए पाकिस्तान की मांग, भारत में मैच नहीं खेलने का रखा प्रस्ताव

Asian Champions Trophy 2026: पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपनी टीम के मैच तटस्थ स्थान (न्यूट्रल वेन्यू) पर कराने की मांग की है।

सृष्टि मौर्य

Pakistan Hockey Federation Neutral Venue Demand: पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने भारत में होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपनी टीम के मैच तटस्थ स्थल पर कराने की मांग की है। ये मांग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान के कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हॉकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।

मैच का तटस्थ बदलने का अनुरोध

मीडिया रिपोर्टस अनुसार, पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशियन हॉकी फेडरेशन से संपर्क कर अपने मैच किसी तटस्थ जगह पर कराने का अनुरोध किया है। महासंघ का कहना है कि इससे पाकिस्तान की टीम और अधिकारियों की टूर्नामेंट में बिना किसी रुकावट के भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होना है। टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी।

मोहिउद्दीन अहमद वानी क्या बोले?

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा कि इस मांग का उद्देश्य खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत समेत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।

वानी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ खेलों को राजनीति से अलग रखने के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान के समाचार चैनल जियो टीवी के अनुसार, उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियन हॉकी फेडरेशन पाकिस्तान की पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तटस्थ स्थल के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करेगा।

सरकार की मंजूरी करेगा फैसला

इससे पहले वानी ने कहा था कि पाकिस्तान हॉकी टीम का भारत दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा था कि सरकार जो फैसला करेगी, महासंघ उसी के अनुसार आगे बढ़ेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंधों का असर दोनों देशों के खेल संबंधों पर भी पड़ा है। हाल के वर्षों में दोनों देशों की टीमें कई बड़े खेल आयोजनों के लिए एक-दूसरे के देश का दौरा करने से बचती रही हैं।

अब कहां होगा महा मुकाबला?

एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान जाने के बजाय अपने मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात में खेले थे। वहीं, आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान की महिला टीम भारत नहीं आई और उसने अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले।

अब पाकिस्तान हॉकी महासंघ की तटस्थ स्थल की मांग से एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, हॉकी में क्रिकेट की तरह तटस्थ स्थल की कोई तय व्यवस्था नहीं है।

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक