खेल

एशिया कप 2023 के लिए एक ही ग्रुप में होंगे भारत-पाकिस्तान; जय शाह का बड़ा ऐलान

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: साल 2023 क्रिकेट फैंस के लिए बहुत कुछ खास लेकर आने वाला है। इस साल आईपीएल (IPL 2023), वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) और फिर वनडे एशिया कप (Asia Cup 2023)  खेला जाने वाला है। वहीं, अब बीसीसीआई (BCCI) के सचिव और एशियाई संघ (ACC) के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने 2023-24 में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंटों के कार्यक्रम की घोषणा की है। भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) आगामी पुरुष एशिया कप के लिए एक ही ग्रुप में होंगे। एशिया कप में कुल 13 लीग मैच होंगे और 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

एशिया कप आगाज सितंबर 2023 में होगा। वहीं, इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, टूर्नामेंट का स्थान अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन आगामी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके अलावा बीसीसीआई ने एशियाई परिसंघ से टूर्नामेंट को किसी और जगह कराने का अनुरोध भी किया था।

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बीसीसीआई के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उसकी आलोचना की। पीसीबी ने एक लंबा लेटर निकाला था और भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी थी। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में काफी बदलाव आया है। तत्कालीन पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने आक्रामक रुख अपनाया। लेकिन अब उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। नजम सेठी को पीसीबी का अध्यक्ष चुना गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार