यूएस ओपन 2025 की महिला विजेता खिलाड़ी आर्याना सबालेंका (फोटो- @TheTennisLetter ) 
खेल

US Open 2025 का खिताब जीतकर करोड़ों की मालकिन बनीं आर्यना सबालेंका, प्राइज मनी से हुई मालामाल

US Open Prize Money: आर्याना सबालेंका ने बेलारू की 27 वर्षीय खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा को खिताबी मुकाबले में जीतकर यूएस ओपन 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद उन्हें प्राइज मनी के तौर पर...

संजय सिंह बिष्ट

Aryna Sabalenka US Open 2025 Winner: एक बार फिर से स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन 2025 के दौरान अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने US Open 2025 खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ ही सबालेंका इस ट्रॉफी पर लगातार दो बार कब्जा करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को करारी शिकस्त दी।

27 साल की बेलारूस की खिलाड़ी अमांडा के खिलाफ आर्याना सबालेंका ने मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार इसके खिताब में कब्जा जमाया। वहीं सबालेंका ने इस साल हुए चार ग्रैंड स्लैम में से तीन के फाइनल में पहुंचने का भी गौरव हासिल किया। इस दौरान वो दो खिताब जीतने में कामयाब रही। सबालेंका ने यूएस ओपन का खिताब जीतकर अपनी रकम में काफी इजाफा किया है। इस टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ी को अच्छी खासी रकम दी जाती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

आर्याना सबालेंका ने को प्राइज मनी के रूप में कितने रुपये मिले?

बेलारूस की 27 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने आर्यना सबालेंका को इससे पहले विंबलडन के सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था। ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भी कुछ ऐसा ही करेंगी, लेकिन आर्याना ने अपने खेल का दम दिखाते हुए यूएस ओपन 2025 के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

सबालेंका को यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने के बाद प्राइज मनी के रूप में कुल 50 लाख रुपये यूएस डॉलर दिए गए। ये एक खिलाड़ी के लिए अच्छी खासी रकम है। यदि 50 लाख रुपये यूएस डॉलर को भारतीय पैसे में कन्वर्ट करें तो कुल 440844411 रुपये है। कुल मिलाकर उन्होंने इस खिताब को जीतकर 44 करोड़ रुपये के आसपास कमाए हैं।

ऐसा नहीं है कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ जीतने वाले पर ही पैसे बरसाए जाते हैं। फाइनल में हार का सामना करने वाला खिलाड़ी भी यहां से अच्छी खासी रकम लेकर जाता है। इसी कड़ी में अमांडा अनिसिमोवा को यूएस ओपन 2025 में रनरअप के तौर पर कुल 25 लाख यूएस डॉलर दिए गए। जो कि भारतीय रुपये के अनुसान करीब 22 करोड़ के आसपास होता है। अमांडा ने भी इस साल यूएस ओपन में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस वक्त वो महिला टेनिस रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज हैं। अमांडा अबतक अपने टेनिस करियर में एक ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

आर्याना सबालेंका और अमांडा अनिसमोवा के बीच ये खिताबी मुकाबला आर्थर ऐश स्टेडयम में खेला गया। इस मुकाबले के पहले सेट में सबालेंका ने विरोधी खिलाड़ी को एकतरफा अंदाज में 6-3 के अंतर से शिकस्त दी। इसके सीथ ही उन्होंने मुकाबले में 1-0 से बढ़त भी हासिल कर ली। इसके बाद दूसरे सेट में अनिसिमोवा ने आर्यान को कड़ी टक्कर दी।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?