अरशद नदीम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

अरशद नदीम के ससुर उपहार में देंगे भैंस, जानिए भैंस देने की आखिर क्या है वजह

पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। जिसके बाद से ही पूरा पाकिस्तान अरशद नदीम पर पैसों की और उपहारों की बरसात कर रहा है।

प्रिया जैस

कराची: पाकिस्तान के भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। जिसके बाद से ही पूरा पाकिस्तान अरशद नदीम पर पैसों की और उपहारों की बरसात कर रहा है। इसी के साथ ये खबर भी सामने आ रही है कि नदीम के ससुर जी भी अरशद नदीम को एक खास तोहफा देने वाले है।

पाकिस्तान भले ही अपने भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को नकद पुरस्कारों और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाज रहा हो, लेकिन उनके ससुर ने ग्रामीण परवरिश और परंपरा के साथ मेल खाते हुए उन्हें भैंस उपहार में देने का फैसला किया है।

सम्मानजनक तोहफा

मोहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान' और ‘सम्मानजनक' माना जाता है। नदीम ने पेरिस में भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।

सबसे छोटी बेटी के दामाद

नवाज ने कहा, ‘‘नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उनका घर अब भी उनका गांव है और वह अब भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं।'' उनके ससुर ने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है।

नवाज ने कहा, ‘‘जब हमने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया तो उस समय वह छोटी मोटी नौकरियां करता था। लेकिन अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी था और घर व खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करता था। ''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच