सचिन तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
खेल

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये खास बात

Sachin Tendulkar Reaction: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सानिया चंडोक से गुपचुप सगाई कर ली है। ऐसे में इस पर क्रिकेटर ने चुप्पी तोड़ी है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Sachin Tendulkar Reacted on Arjun Tendulkar Engagement: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ हफ्तों से यह खबर सामने आ रही थी कि अर्जुन ने बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि इस पर अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। लेकिन अब सचिन तेंदुलकर ने खुद इन अटकलों पर विराम लगाते हुए पहली बार इस रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेडिट पर एक फैन ने जब सचिन तेंदुलकर से पूछा कि क्या वाकई में अर्जुन की सगाई हो गई है, तो मास्टर ब्लास्टर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “हां, उसकी सगाई हो चुकी है और हम उसकी जिंदगी के नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।” सचिन की इस पुष्टि के बाद से क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

 सिंपल तरीके से हुई थी अर्जुन तेंदुलकर की सगाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सगाई बेहद निजी समारोह में हुई थी जिसमें केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। परिवार ने इसे मीडिया से दूर रखा और यही वजह है कि यह खबर लंबे समय तक सिर्फ कयासों तक सीमित रही।

सचिन के बेटे होने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर अब तक ज्यादा चमक नहीं पाया है। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम से खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। हालांकि उन्हें अभी तक महज 5 आईपीएल मैचों में खेलने का मौका मिला है। इसके अलावा अर्जुन ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट ए और 24 टी20 मैच खेले हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब उनके आने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं।

कौन हैं सानिया चंडोक?

आपको बता दें, सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं और सारा तेंदुलकर की अच्छी दोस्त भी हैं। रवि घई की कंपनी ग्रैविस ग्रुप फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़ा नाम है। इसके अलावा उनका परिवार लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। सानिया ने अपनी पढ़ाई बेहद प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में की है। दिलचस्प बात यह है कि सानिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं और अपनी निजी जिंदगी को काफी लो-प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल