एडन मार्करम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

IND vs SA: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Aiden Markram Joins in World Record: साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टेस्ट मैच की एक पारी में पांच कैच लेने वाले 17वें आउटफील्डर बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Aiden Markram Scripts History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मार्करम एक टेस्ट पारी में पांच कैच लेने वाले 17वें आउट फील्डर बन गए हैं। पांच कैच लेकर मार्करम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 24 नवंबर को मार्करम ने 5 कैच पकड़े। इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, भारत के अजिंक्य रहाणे और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी आउटफील्ड में छह कैच लेने में कामयाब नहीं हो पाया है। टेस्ट पारी में पांच कैच लेने का पहला रिकॉर्ड 1936 में ऑस्ट्रेलिया के विक रिचर्डसन ने डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। इसके बाद से लेकर 2024 तक, सबसे हालिया ऐसा रिकॉर्ड श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा के नाम दर्ज हुआ था। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम एक से अधिक बार शामिल है।

एक टेस्ट इनिंग में 5 कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी टीम कैच पारी संख्या विरोधी टीम मैदान मैच की तारीख
विक रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया 5 3 दक्षिण अफ्रीका डरबन 28 फ़रवरी 1936
यजुर्विंद्र सिंह भारत 5 2 इंग्लैंड बैंगलुरु 28 जनवरी 1977
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत 5 1 पाकिस्तान कराची 15 नवम्बर 1989
क्रिस श्रीकांत भारत 5 1 ऑस्ट्रेलिया W.A.C.A 1 फ़रवरी 1992
स्टीफन फ्लेमिंग न्यूज़ीलैंड 5 1 ज़िम्बाब्वे हरारे 18 सितम्बर 1997
ग्रेम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 5 4 ऑस्ट्रेलिया W.A.C.A 30 नवम्बर 2012
डैरेन सैमी वेस्ट इंडीज 5 2 भारत वानखेड़े 14 नवम्बर 2013
डैरेन ब्रावो वेस्ट इंडीज 5 2 बांग्लादेश किंग्सटाउन 5 सितम्बर 2014
अजिंक्य रहाणे भारत 5 3 श्रीलंका गाले 12 अगस्त 2015
जर्मेन ब्लैकवुड वेस्ट इंडीज 5 3 श्रीलंका कोलंबो (PSS) 22 अक्टूबर 2015
इमरुल कायेस बांग्लादेश 5 2 न्यूज़ीलैंड वेलिंगटन 12 जनवरी 2017
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 5 1 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 22 मार्च 2018
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 5 2 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 3 जनवरी 2020
लाहिरु थिरिमाने श्रीलंका 5 2 इंग्लैंड गाले 22 जनवरी 2021
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 5 2 इंग्लैंड लीड्स 6 जुलाई 2023
धनंजय दे सिल्वा श्रीलंका 5 2 न्यूज़ीलैंड गाले 26 सितम्बर 2024
एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 5 2 भारत गुवाहाटी 22 नवम्बर 2025

सोमवार को मार्करम के कैच का शिकार केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हुए। इन विकेटों में से तीन मार्को जेनसन की गेंदबाजी पर आए, जबकि दो विकेट स्पिनरों ने लिए। खास बात यह रही कि रेड्डी का विकेट यानसेन के बजाय मार्करम को ज़्यादा श्रेय दिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने दूसरी स्लिप में पूरी डाइव लगाकर हवा में से गेंद पकड़ ली थी। जो एक शानदार कैच था।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद