अफगानिस्तान ने जीता हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 का खिताब  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Hong Kong Sixes Winner 2026: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर पहली बार जीता खिताब

Hong Kong Sixes 2026 के फाइनल में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया है। इमरान मीर और फरमानुल्लाह सफी के तूफानी छक्कों की बदौलत टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 का खिताब

  • आपको बता दें कि यह हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का 22वां सीजन था

  • टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर हुआ

Afghanistan vs Australia Final Hong Kong Sixes 2026: अफगानिस्तान की टीम ने रविवार को एक बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया है। हॉन्गकॉन्ग के मोंग कोक में खेले गए हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने पहली बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 116 रनों के विशाल लक्ष्य को अफगान टीम ने महज 5.1 ओवर में हासिल कर लिया।

मैक्स ब्रायंट की आतिशी पारी

खिताबी मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 115 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट ने महज 14 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली।

उनके अलावा निक हॉबसन ने 8 गेंदों पर 23 रन और एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नांगेलिया खान और करीम जनत ने 1-1 विकेट चटकाया और ऑस्ट्रेलियाई रनों की रफ्तार पर थोड़ा अंकुश लगाया।

इमरान मीर और फरमानुल्लाह सफी का तूफान

दरअसल, 116 रनों के एवरेस्ट जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। टीम ने सिर्फ 5.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 119 रन बना लिए और मैच 4 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत के असली हीरो इमरान मीर और फरमानुल्लाह सफी रहे।

इमरान मीर ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 14 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, दूसरे छोर पर फरमानुल्लाह सफी ने भी रौद्र रूप अपनाया और सिर्फ 7 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन ठोक दिए। दोनों के बीच हुई अटूट और ताबड़तोड़ साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के हाथ से जीत छीन ली।

टूर्नामेंट का 22वां सीजन और 12 टीमों का रोमांच

आपको बता दें कि यह हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का 22वां सीजन था। इस तीन दिवसीय प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर किया गया था। इस साल टूर्नामेंट में दुनिया भर की 12 प्रमुख देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अंत में अफगानिस्तान ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी को चौंकाते हुए चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO