Hong Kong Sixes: पाकिस्तान और UAE के बाद इंग्लैंड ने भी तोड़ा दिल, हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस से बाहर हुई भारतीय टीम

India vs UAE Sixes: टीम इंडिया हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाकिस्तान और यूएई से शर्मनाक हार के बाद अब भारत को बाउल सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भी हरा दिया है।
Hong Kong Sixes 2026 India
टीम इंडिया हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम इंडिया

  • यूएई ने भी भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया

  • राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों पर शानदार फिफ्टी जड़ी

Hong Kong Sixes Bowl: हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 2026 में क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। पाकिस्तान के हाथों शुक्रवार को मिली करारी शिकस्त के बाद उम्मीद थी कि भारतीय टीम यूएई को हराकर वापसी करेगी, लेकिन इसके उलट संयुक्त अरब अमीरात ने भी भारत को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

इसके बाद बाउल सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 3 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

UAE के खिलाफ नटराजन की बल्लेबाजी गई बेकार

दरअसल, यूएई के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। भारत की ओर से मुख्य गेंदबाज टी नटराजन ने बल्ले से चौंकाने वाला प्रदर्शन किया और महज 14 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली,

जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों पर 21 रन बनाए। हालांकि, स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह, नीतिश राणा और कप्तान क्रुणाल पांड्या पूरी तरह फ्लॉप रहे।

Hong Kong Sixes 2026 India
MS Dhoni Record: एमएस धोनी का वह अमर वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे 21 साल में दुनिया का कोई विकेटकीपर नहीं तोड़ पाया

UAE के कप्तान ने 26 गेंदों में खत्म किया मैच

बता दें कि 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम ने भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यूएई ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 26 गेंदों यानी 4.2 ओवर में ही मैच जीत लिया।

यूएई के कप्तान खालिद शाह ने सिर्फ 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 3 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज अंश टंडन ने 12 गेंदों पर 39 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया।

पाकिस्तान ने भी दी थी शर्मनाक शिकस्त

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम के खिलाफ भी भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में शशांक सिंह की 11 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 6 ओवर में 88 रन बनाए थे। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 8 गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेलकर इस लक्ष्य को महज 3.5 ओवर यानी 23 गेंदों में ही हासिल कर लिया था।

Hong Kong Sixes 2026 India
MI Captaincy Core: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? रोहित या तिलक वर्मा बन सकते हैं नए कप्तान

बाउल सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 3 रन से हराया

ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भारत को बाउल सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना पड़ा, लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए मार्टिन एंडरसन की 13 गेंदों पर 51 रन इसमें 3 चौके, 6 छक्के और एड बर्नार्ड के नाबाद 35 रनों की मदद से 6 ओवर में 2 विकेट पर 124 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारतीय टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 12 गेंदों पर शानदार फिफ्टी जड़ी। राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद टीम इंडिया लड़खड़ा गई और निर्धारित 6 ओवर में 121 रन ही बना सकी और 3 रन से यह मुकाबला भी हार गई।