भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 7 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अगर मौका मिला और भारत के महाविस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) क्रीज़ पर टिक गए, तो T20I Cricket में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास इस सीरीज में T20I Cricket में छक्कों की सेंचुरी लगाने का भी मौका है।
गौरतलब है कि 27 जनवरी को रांची में खेले गए IND vs NZ 1st T20I Match, 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 138.24 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए थे।
अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत साल 2022 का 'ICC Player of The Year' जीतने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बहुत ही कम समय के T20I Cricket करियर में कई कीर्तिमान बनाए, और कई रिकॉर्ड्स तोड़े भी हैं। अब छक्कों की सेंचुरी पूरा करने के भी वे बड़े करीब हैं। छक्कों का शतक पूरा करने के लिए उन्हें सिर्फ 6 छक्के चाहिए। जैसे ही वे 6 छक्के लगा लेंगे, वे 100 छक्के पूरा कर लेंगे और T20I Cricket 100 छक्के लगाने वाले वे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 से अब तक कुल 45 T20I Match खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से कुल 1625 रन निकले। इस आंकड़े में उनकी 3 सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। इस दरम्यान उन्होंने कुल 94 छक्के लगाए हैं।
गौरतलब है कि T20I Cricket में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली है। केएल राहुल 100 छक्कों से सिर्फ 1 कदम दूर हैं।
ओवरऑल बात की जाए तो वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) 99 छक्के लगाए हैं। यदि इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव 6 छक्के लगा लेते हैं, तो वे कायरन पोलार्ड से आगे निकल जाएंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के आंकड़ों से अभी वे काफ़ी पीछे हैं।
1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : 182 छक्के
2. विराट कोहली (Virat Kohli) : 117 छक्के
3. केएल राहुल (KL Rahul) : 99 छक्के
4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) : 94 छक्के
विनय कुमार