PIC: ICC/Twitter 
खेल

बारिश की वजह से तीसरा वनडे मुकाबला हुआ रद्द, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज पर किया कब्ज़ा

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 से भारत को हराया है। तीन मैचों वनडे सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ, जबकि पहले मुकाबले में कीवी टीम ने जीत दर्ज की थी।

https://twitter.com/ICC/status/1597884421297897472

इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 47.3 ओवर में केवल 219 रन बना पाई। इस मुकाबले में भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 49 रन बनाए। जिसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 220 रनों का टारगेट दिया।

लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18 ओवरों में 104 रन ही बना पाई। जिसके बाद बारिश ने खलल पैदा कर दी। इसी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। हालाँकि, डकवर्थ लुईस पद्धति के हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम 50 रन से आगे चल रही है, लेकिन मैच को पूरा करने के लिए कम से कम 20 ओवर खेले जाने चाहिए थे।

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू