रामधारी सिंह दिनकर व सचिन तेंदुलकर (डिजाइन फोटो नवभारत) 
नवभारत विशेष

24 अप्रैल का इतिहास: जब मैदान पर गूंजा सचिन-सचिन! उसी दिन खामोश हुई थी दिनकर की कलम

History of 24 April: आज क्रिकेट के 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन है। 24 अप्रैल का दिन इतिहास में उत्सव और शोक दोनों के लिए दर्ज है। इसी दिन हमने कवि रामधारी सिंह दिनकर को खोया था।

आकाश मसने

Historical Events Of 24 April: 24 अप्रैल की तारीख भारतीय इतिहास और खेल जगत के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई है। आज का दिन करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है, क्योंकि आज ही के दिन साल 1973 में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म मुंबई में हुआ था।

सचिन तेंदुलकर: एक युग की शुरुआत

मात्र 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सचिन ने बल्लेबाजी के लगभग हर बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया। वह न केवल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, बल्कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने वाले देश के पहले खिलाड़ी भी हैं। सचिन का क्रिकेट करियर अनुशासन और समर्पण की एक ऐसी मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

साहित्य जगत के 'सूर्य' का अस्त होना

जहां आज का दिन सचिन के जन्म की खुशी लेकर आता है, वहीं साल 1974 में इसी तारीख को हिंदी साहित्य ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया था। ओज के कवि और राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित रामधारी सिंह दिनकर का निधन 24 अप्रैल को ही हुआ था। उनकी कविताएं आज भी भारतीय जनमानस में जोश भरने का काम करती हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

1877 : रूस ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 : पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया।

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया।

1954 : ऑस्ट्रेलिया और तत्कालीन सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1960 : दक्षिण पर्शिया में आए भीषण भूकंप में 500 लोगों की मौत।

1967 : तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1973 : 'भारत रत्न' से अलंकृत 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म।

1974 : प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन।

1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान महावीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई।

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

2013 : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत।

2023: मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2025: यूक्रेन पर रूस के भीषण हमलों में नौ लोगों की मौत, 70 अन्य घायल।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां