प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

19 फरवरी का इतिहास: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन

Indian Master Sculptor: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के मूल शिल्पकार राम वनजी सुतार ने गांधी की 350 से अधिक प्रतिमाएं बनाईं। पद्मभूषण से सम्मानित इस कलाकार का दिसंबर 2023 में निधन हुआ।

अंकिता पटेल

Statue of Unity Sculptor: कुछ लोगों में ऐसी विलक्षण प्रतिभा होती है, जो उन्हें बाकी सबसे अलहदा और खास बना देती है। अपनी सधी उंगलियों से पत्थर और मिट्टी में प्राण फूंकने वाले देश के महान शिल्पकार राम वनजी सुतार भी ऐसी ही शख्सियत थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की गुजरात में स्थापित विशाल प्रतिमा का मूल स्वरूप भी इस महान शिल्पकार ने तैयार किया।

19 फरवरी 1925 को जन्मे सुतार ने महात्मा गांधी की बहुत सी प्रतिमाओं को आकार दिया। पद्मभूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने गांधी की साढ़े तीन सौ से ज्यादा मूर्तियां बनाईं जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई शहरों में पूरे सम्मान के साथ लगाई गई हैं। पिछले साल दिसंबर में उनका निधन हो गया।

देश दुनिया के इतिहास में 19 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1473 : हॉलैंड के खगोलविद निकोलस कॉपरनिकस का जन्म, जिन्होंने अंतरिक्ष में पृथ्वी की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण गणनाएं कीं।

1630: मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म।

1878 : अमेरिका के प्रसिद्ध आविष्कारक और खोजकर्ता थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : अपनी सधी उंगलियों से पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम सुतार का जन्म।

1986 : भारत में पहली बार कंप्यूटर द्वारा रेलवे टिकटों के आरक्षण की प्रणाली शुरू की गई।

1997: चीन में आर्थिक सुधारों की नींव रखने वाले तंग श्याओ पिंग की मौत के साथ ही एक युग का अंत।

2002 : हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में प्लेग के कुछ मामले सामने आए। महामारी फैलने की आशंका से स्वास्थ्य एजेंसियां चौकस हुईं।

2003 : अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस हमले में यह पहली सजा थी।

2005 : सानिया मिर्जा ने 'आस्ट्रेलिया ओपन' टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी यहां तक नहीं पहुंच पाई।

2006 : पाकिस्तान ने 'हत्फ़' श्रृंखला के दूसरे प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया और इसे अब्दाली नाम दिया।

2008 : फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह उनके भाई ने सत्ता संभाली।

2020 : भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3,500 किलोमीटर बताई गई।

2021 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर 'पर्सवियरन्स' मंगल की सतह पर सुरक्षित उतरा।

2021 : चीन की 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी'(पीएलए) ने जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के आठ महीने बाद पहली बार आधिकारिक रूप से अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की।

2023: दमिश्क पर इजराइल के हवाई हमलों में पांच लोगों की मौत।

2025: अमेरिका के एरिजोना में दो छोटे विमानों में टक्कर होने से दो लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान