राजा राम मोहन राय फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

27 सितंबर का इतिहास : राजा राम मोहन राय ने कैसे बदली समाज सुधार की दिशा? जानें उनके जीवन की खास बातें

Raja Ram Mohan Roy History: 27 सितंबर 1833 को राजा राम मोहन राय का निधन हुआ था। भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत माने जाने वाले राम मोहन राय ने शिक्षा और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।

अंकिता पटेल

Raja Ram Mohan Roy Reformer: भारत के प्रमुख समाज सुधारक, विचारक और शिक्षाविद राजा राम मोहन राय का निधन 27 सितंबर 1833 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में हुआ था। उन्हें अक्सर ‘भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत’ कहा जाता है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। राजा राम मोहन राय ने सती प्रथा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और इसके उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों का भी विरोध किया।

इसके साथ ही वे आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षा के समर्थक थे तथा भारतीय समाज में तर्क, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक विचारों को बढ़ावा देने पर जोर देते थे। उनके सामाजिक और शैक्षिक सुधारों ने 19वीं सदी के भारत में नए विचारों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी वजह से राजा राम मोहन राय को भारतीय सामाजिक और बौद्धिक जागरण के प्रमुख व्यक्तित्वों में गिना जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।

1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।

1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।

1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।

1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।

1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।

1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।

1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।

2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

2023: इराक में ईसाई विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत तथा 150 से ज्यादा घायल।

2023: एशियाई खेलों में युवा निशानेबाज़ सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

2025: गाजा में इजराइली हमलों में 44 लोगों की मौत।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा