चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

CM Yogi Delhi Visit: आज शनिवार को पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात हुई। इसके बाद यूपी की राज्यसभा और विधान परिषद सीटों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा तेज हो गई। 16 व 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
CM Yogi and Pm Modi Meeting Sparks Speculation Over Candidate Selection
पीएम मोदी- सीएम योगी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

CM Yogi And Pm Modi Meeting: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को 7 लोककल्याण मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने करीब सवा घंटे तक चर्चाएं की। हालांकि उनकी यह मुलाकात के पीछे क्या कारण थे इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह मीटिंग ऐसे समय में बहुत ही महत्वपुर्ण मानी जा रही है जब राज्यसभा चुनाव की 10 सीटों पर यूपी में चुनाव होना है।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के अलावा विधान परिषद की भी 11 सीटों पर चुनाव होने वाला है। माना जा रहा है कि विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा 8 राज्यसभा सांसद भेज सकती है और इतने ही विधान परिषद सदस्य भी जिताने की तैयारी में है। ऐसे में उनकी इस मीटिंग को लेकर यह चर्चा हो रही है कि शायद नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की इस मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चाएं हुई होंगी।

CM Yogi and Pm Modi Meeting Sparks Speculation Over Candidate Selection
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में प्रस्तावित कारसेवा को लेकर पुलिस जांच शुरू, आशुतोष ब्रह्मचारी का बयान होगा दर्ज

10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के ही 8 सांसद

ज्ञात हो कि यूपी की जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है उनमें भाजपा के ही 8 सांसद थे। जिनमें हरदीप सिंह पुरी, डॉ. दिनेश शर्मा, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी और गीता शाक्य के नाम शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हरदीप सिंह पुरी को फिर से चांस मिल सकता है। डॉ. दिनेश शर्मा अब राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे है इसलिए उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाएगा। हालांकि भाजपा की नीति ऐसी है कि किसी का भी नाम तय करना मुश्किल है बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। फिलहाल चर्चा यह भी है कि महासचिव हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी को यूपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

राज्यसभा भेजे जा सकते है स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी?

अपने बेवाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध स्मृति ईरानी एक वाकपटु नेता हैं। स्मृति सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे हमले के लिए जानी जाती है। इसलिए इनकी सक्रीयता चुनाव में बढ़ाई जा सकती है। चर्चा है कि 8 में से करीब 4 सीटों पर नए कैंडिडेट को मौका दिया जा सकता है।

CM Yogi and Pm Modi Meeting Sparks Speculation Over Candidate Selection
BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

इसके अलावा विधान परिषद को लेकर भी चर्चा हुई हो क्योंकि यूपी में कुछ महीने बाद ही चुनाव होने वालें है ऐसे में भाजपा नहीं चाहेगी कि वह विधान परिषद और राज्यसभा में 16 नेताओं को भेजने का मौका खो दे। भाजपा हमेशा उम्मीदवारों के चुनाव के लिए जातीय, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्याम में रखती है। इसलिए इस बार भी यहीं परपंरा बरकरार रखते हुए इन सीटों को भर सकती है।

राज्यसभा और विधान परिषद का मतदान की डेट

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान होना है। 16 अक्तूबर को ही रिजल्ट भी आ जाएगा। इसके अलावा विधान परिषद की सीटों पर 23 अक्तूबर को वोटिंग होगी। भाजपा 8 सीटों पर जीत तय मान रही है साथ ही एक और सीट पर कैंडिडेट उतार सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com