रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, साहित्य नोबेल पुरस्कार,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

7 मई का इतिहास : गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, साहित्य के युगपुरुष; भारत के पहले नोबेल विजेता की विरासत

Rabindranath Tagore History: रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को हुआ था। वे भारत के महान साहित्यकार थे और 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय बने।

अंकिता पटेल

Rabindranath Tagore Nobel Prize: देश के साहित्य जगत के लिए सात मई का दिन इतिहास में सुनहरे शब्दों में दर्ज है। 1861 में आज ही के दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था, जिन्हें एक कवि, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंध लेखक और चित्रकार के तौर पर युग पुरुष का दर्जा हासिल है।

टैगोर को पश्चिमी दुनिया को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों के भारत के सबसे प्रभावी व्यक्तित्व में शुमार किया जाता है। 1913 में उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था और वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले गैर-यूरोपीय थे।

देश-दुनिया के इतिहास में सात मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1663 : लंदन में प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रॉयल थियेटर की शुरुआत।

1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कूर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।

1861 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म।

1907 : बंबई (अब मुंबई) में बिजली से संचालित पहली ट्राम कार चलाई गई।

1912 : कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।

1928 : ब्रिटेन में महिलाओं की वोट देने की आयु 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई।

1945 : जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ।

1946 : इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की स्थापना की।

1952: इंटीग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार है।

1956 : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।

1973 : ईटानगर को पूर्वोत्तर के खूबसूरत प्रांत अरुणाचल प्रदेश की नयी राजधानी बनाने का काम शुरू किया गया।

1982 : आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया।

2001: पोप जॉन पॉल सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया।

2002 : चीन की नॉर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह सागर में जा गिरा। दुर्घटना में विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हो गई।

2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

2015 : ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री चुने गए। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।

2022: मध्यप्रदेश में इंदौर के स्वर्णबाग इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हुई।

2024: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में टीआरएफ के शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर।

2025: भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान, पीओके में कई आतंकी ठिकाने उड़ाए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?