महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, राज्याभिषेक,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

2 जून का इतिहास : आज के दिन हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ऐतिहासिक राज्याभिषेक

Elizabeth II Coronation: 2 जून 1953 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ था। पिता के निधन के बाद वह ब्रिटेन सहित कई राष्ट्रमंडल देशों की संवैधानिक प्रमुख बनीं।

अंकिता पटेल

Queen Elizabeth Coronation Day: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का दो जून को ही राज्याभिषेक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित राष्ट्रमंडल देशों की रानी बनी थीं। छह फरवरी, 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।

1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।

1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणिरत्नम का जन्म।

1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा।

1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धर्म गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।

1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का निधन।

2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।

2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

2014: तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना।

2024: मालदीव ने इजराइली पासपार्ट धारकों को प्रतिबंधित करने का फैसला किया।

2025: पोलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में रूढ़िवादी करोल नवरोकी की जीत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें