अमित शाह से मिले सुखबीर बादल फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

नवभारत संपादकीय: पंजाब में फिर साथ आए अकाली-BJP, सुखबीर बादल होंगे गठबंधन का चेहरा?

Punjab Assembly Election: पंजाब में सत्ता में वापसी की उम्मीद के साथ अकाली दल और बीजेपी ने छह साल बाद गठबंधन किया है। गठबंधन की सफलता पर सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने छह साल बाद फिर चुनावी गठबंधन किया है।

  • गठबंधन सफल होने पर सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है।

  • सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से नाता तोड़ा था।

  • दोनों दल करीब एक दशक से पंजाब की सत्ता से बाहर हैं।

Akali Dal BJP Alliance: शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने 6 वर्ष बाद यदि शिश चुनावी गठबंधन किया है, तो इसकी वजह साफ है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस की पूछ-परख है जबकि अकाली तीसरे और बीजेपी चौथे नंबर पर आते हैं। बीजेपी अपने दम पर सत्ता हासिल नहीं कर सकती इसलिए उसने अकाली दल को सीनियर पार्टनर या 'बड़ा भाई' बताते हुए घोषित किया है कि यदि गठबंधन को सफलता मिली तो सुखबीर बादल को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

सितंबर 2020 में 3 किसान कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। तब हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। अब गठबंधन के लिए 1996 के मोगा घोषणापत्र का हवाला दिया जा रहा है, जिसमें सिखों की पार्टी शिअद ने अपना एजेंडा बढ़ाते हुए 'पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत' का नारा दिया था। लगभग 1 दशक से अकाली और बीजेपी दोनों ही राज्य में सत्ता से बाहर हैं। पहले कांग्रेस की सत्ता रही और फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।

पंजाब में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला

अब पंजाब विधानसभा चुनाव में त्रिकोणी मुकाबला होगा। इसमें आप, कांग्रेस तथा अकाली-बीजेपी गठबंधन जोरआजमाइश करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल कर 'आप' ने जबरदस्त बहुमत हासिल किया था। उस चुनाव में अकाली को सिर्फ 3 और बीजेपी को केवल 2 सीट मिल पाई थीं। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में अकाली दल का प्रभाव है जबकि बीजेपी का असर सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित है। अकालियों को नए संगठन 'वारिस पंजाब दे' से भी चुनौती मिल रही है जिसने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जहां तक कांग्रेस की बात है, अपने आपसी मतभेदों के बावजूद उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में 13 में से 7 सीटें जीतकर पंजाब में मजबूती दिखाई थी। यद्यपि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पराजय हुई और उसके नेताओं को जेल जाना पड़ा फिर भी पंजाब में इस पार्टी ने अपना विस्तार किया।

अकाली-बीजेपी गठबंधन की चुनौतियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं के जरिए अपनी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाई। पिछले 5 वर्षों के दौरान बीजेपी व शिरोमणि अकाली दल ने अपना संगठन मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए हैं लेकिन दोनों पार्टियों की एक-दूसरे से शिकायत भी छिपी नहीं है। सीटों के बंटवारे में उनके मतभेद सामने आ सकते हैं।

अकाली दल भी जानता है कि गठबंधन के बाद बीजेपी खुद को मजबूत बनाने के लिए सहयोगी पार्टी को कमजोर करने या उसमें फूट डालने की नीति अपनाती है। वह खुद को दुय्यम दर्जे पर रखना नहीं चाहती। महाराष्ट्र और बिहार की मिसाल सामने है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पंजाब में अपना वोट शेयर दोगुना करने में सफलता पाई। पंजाब की बड़ी समस्या नशाखोरी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। क्या अकाली-बीजेपी गठबंधन इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने का जनता को विश्वास दे पाएगा?

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति