Navbharat Nishanebaaz: गरीबी-बेरोजगारी की नहीं परवाह, चांद-सितारों तक पहुंचने की चाह

Nishanebaaz Modi Space Vision: इसरो के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष लक्ष्यों के बीच बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए गए हैं।
navbharat nishanebaaz
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पड़ोसी ने पीएम मोदी की दूरदर्शिता और अंतरिक्ष मिशन के लक्ष्यों की तारीफ की।

  • मोदी ने 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक भारतीय को चांद पर भेजने का लक्ष्य रखा है।

  • लेख में इसरो के सीमित बजट और बड़े लक्ष्यों पर सवाल उठाए गए हैं।

  • बेरोजगारी, महंगाई, किसान आत्महत्या और मुफ्त अनाज जैसी समस्याओं को लेकर सरकार पर व्यंग्य किया गया है।

India Space Station and Moon Mission: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, लोगों के घरों में फूलों का गमला होता है तो नेताओं की जुबान पर कोई न कोई जुमला रहता है। प्रधानमंत्री मोदी पैनोरेमिक विजन या विहंगम दृष्टि रखते हैं और 360 डिग्री के एंगल में राष्ट्रहित के बारे में चिंतन करते रहते हैं। ईश्वर की असीम अनुकंपा से ही ऐसे दूर की सोच रखने वाले नेता मिलते हैं।'

navbharat nishanebaaz
Sunita Williams Inspiration: स्पेस में कैसे करियर बनाएं बेटियां? इसरो और प्राइवेट सेक्टर में अवसरों की आई बहार

हमने कहा, फिर भी बताइए कि आप पीएम की किस बात से इतने प्रभावित हुए? उनका कौनसा कदम आपको चकित और सम्मोहित कर गया?'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, भारत जैसी दक्षिण एशिया की महाशक्ति के लिए मोदी बहुत बड़ी प्रेरणाशक्ति बने हुए हैं। वह हर किसी को अनोखा एजेंडा दे देते हैं। पिछले दिनों उन्होंने इसरो के स्पेस वैज्ञानिकों को नए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है और 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजना है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का इसके पहले शायद ही किसी ने इतना हौसला बढ़ाया होगा। पीएम की लाजवाब शख्सियत को देखकर हमें फिल्मी गीत याद आता है- 'खुदा भी आसमां से जब जमीं को देखता होगा, मेरे मेहबूब को किसने 'आपकी भक्ति को नमन है, चांद बनाया सोचता होगा!'

navbharat nishanebaaz
Navbharat Nishanebaaz: बड़े उद्योगपतियों से यारी, फिर शिकायत की क्यों बारी ?

हमने कहा, 'इसरो को कम बजट देकर बड़े लक्ष्य कैसे हासिल किए जा सकते हैं। अमेरिका में सरकारी स्पेस एजेंसी नासा और एलन मस्क की स्पेस एक्स की तुलना में इसरो का बजट राई के दाने समान है फिर भी उससे बड़ी उम्मीदें लगाई जाती हैं। युवा बेरोजगारी, महंगाई की समस्या को हल करने की बजाय चांद-सितारों की बातें की जाती हैं। चुनाव में खैरात बांटकर वोट लिए जाते हैं। इधर आर्थिक प्रगति का ढिंढोरा पीटा जाता है, उधर किसान आत्महत्या करते रहते हैं। जब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त सरकारी अनाज पर जीना पड़े तो तरक्की कहां हुई? नेताओं का दिमाग सिर्फ इलेक्शन जीतने में लगा रहता है। विकास के नाम पर सपनों की उड़ान भरी जाती है। एक गीत है- 'आसमां पे है खुदा और जमीं पे हम, आजकल वो इस तरफ देखता है कम !'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा