नवभारत डिजाइन फोटो 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: PM से अनहोनी का बेतुका बयान, महिला सांसदों ने माना अपमान

Women MPs Row: महिला सांसदों से प्रधानमंत्री को खतरे की आशंका जताना हास्यास्पद है। आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। यह बयान लोकतांत्रिक गरिमा और महिला सम्मान पर सवाल खड़ा करता है।

अंकिता पटेल

Women MPs Controversy India: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हमें लगता है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला महिला शक्ति से आशंकित व आतंकित हैं। वह 56 इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री मोदी के रक्षा कवच बने हुए हैं। बिड़ला ने कहा कि लोकसभा में आने से खुद उन्होंने पीएम को मना किया था क्योंकि उनके साथ विपक्षी महिला सांसद कोई अनहोनी कर सकती थीं।'

हमने कहा, 'यह सब कपोलकल्पना है आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि किसी महिला सांसद ने पीएम या किसी मंत्री को कभी हाथ तक लगाया होगा। यदि महिला सांसद विरोध जताते हुए अध्यक्ष के सामने 'वेल' तक पहुंच गई तो यह कोई नई बात नहीं है। इतने वर्षों के संसदीय इतिहास में विपक्षी सदस्य कितनी ही बार नारे लगाते हुए अपनी सीट से उठकर वहां तक जा पहुंचे। बिड़ला ने पीएम के साथ कोई अप्रिय स्थिति या अनहोनी होने की बात कैसे सोच ली? यह तो अपनी लोकप्रियता के बल पर निर्वाचित होने वाली महिला सांसदों पर व्यर्थ का दोषारोपण करना हुआ। यह सोचना ही हास्यास्पद है कि जिम्मेदार महिला सांसद पीएम पर हमला करेंगी। इसके पहले संसदीय इतिहास में किसी भी स्पीकर ने महिला सांसदों पर इस तरह का बेतुका आरोप नहीं लगाया था। महिलाओं से पीएम को खतरा होने की कल्पना किसी के गले नहीं उत्तरेगी।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर महिला सांसदों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि स्पीकर पर दबाव है जिसकी वजह से उन्होंने पीएम की सुरक्षा के लिए खतरे का बयान दिया। इस मुद्दे पर कांग्रेस अपने सहयोगी दलों से बात कर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। सपा, राजद, डीएमके सहित कई दलों ने कांग्रेस को भरोसा दिया है कि इस मुद्दे पर उनके साथ रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर सांसदों से हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। प्रियंका का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की हिम्मत नहीं हुई कि लोकसभा में आकर जनता के सवालों का जवाब दें। लोकसभा अध्यक्ष पर भारी दबाव है। उनसे यह बयान सरकार ने दिलाया, प्रियंका ने कहा कि उन्हें मिलाकर कांग्रेस की 11 महिला सांसद हैं, जो सभी गंभीर महिलाएं हैं। ऐसा नहीं है कि कोई भी महिला सांसद जाकर पीएम को कुछ करेंगी।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें