नोरा फतेही के डांस पर विवाद (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

नवभारत निशानेबाज: नोरा फतेही नाचने को आजाद, 'चुनरी सरके' गीत पर विवाद

Navbharat Nishanebaaz: संसद में नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर' पर अश्लीलता को लेकर बहस छिड़ गई। सपा सांसद के सवाल पर सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाने पर पाबंदी की जानकारी दी।

आकाश मसने

Nora Fatehi Sarke Chunar Song Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हमें दिलीपकुमार और वैजयंतीमाला की पुरानी फिल्म 'मधुमती' का गीत पसंद है जिसके बोल हैं- घड़ी घड़ी मेरा दिल धड़के, हाय धड़के, क्यूं धड़के, आज मिलन की बेला में सर से चुनरिया क्यूं सरके !'

हमने कहा, 'चुनरिया या चुनर सिर से सरकने वाला गाना और उस पर किया जाने वाला नाच अब बेहद आपत्तिजनक माना जा रहा है। इसलिए आप भी चुनरी चुनरी वाला गीत गाना बंद कर दीजिए। या तो चुनरी ओढ़नी नहीं चाहिए और यदि ओढ़ ली तो सिर पर पूरी तरह फिक्स होनी चाहिए, उसका सरकना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'

पड़ोसी ने कहा, 'चुनरी कोई जानबूझकर क्यों सरकाएगा? क्या सिर पर खूंटी ठोककर उसमें चुनरी अटका लेनी चाहिए ताकि सरके नहीं। रेशम या सिल्क की चुनरी खिसक जाना या सरकना स्वाभाविक है।'

हमने कहा, 'आप वक्त की नजाकत को समझ नहीं रहे। चुनरी सरकने का मामला लोकसभा तक जा पहुंचा है। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदोरिया ने यह मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का गाना है- सरसे निन्ना सेरगे सरसे। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में इस गाने के बोल हैं-सरके चुनर तेरी सरके। इस गाने पर सिर से पैर तक लचकने वाली नोरा फतेही ने डान्स किया है जो अश्लील या वल्गर माना जा रहा है, ओटीटी प्लेटफार्म या सोशल मीडिया पर इसे बिना रोक-टोक जारी किया गया। इसका युवाओं के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इसके जवाब में सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह गाना पहले ही बैन किया जा चुका है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, नोरा फतेही मोरक्को की रहने वाली बेली डान्सर है जो हिंदी फिल्मों में आइटम डान्स करती हैं। इस तरह के कमर मटकाने वाले नाच की वजह से फिल्म चलती है। उसके इस नाच-गाने की वजह से छिड़ी बहस संसद तक पहुंच गई। नोरा फतेही की कला अब बला बन गई है। इससे फिल्म का प्रचार हो गया। इससे भी ज्यादा भड़काऊ गीत व नृत्य पहले भी फिल्मों में आए हैं लेकिन तब बैन नहीं लगा। आपको माधुरी दीक्षित के धक-धक करने लगा तथा चोली के पीछे क्या है जैसे गाने जरूर याद होंगे।'

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM