निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: वोटर लिस्ट से नाम कटने की सौगात, चुल्लू भर पानी में डूबने की बात

Vote Theft Debate: वोट चोरी और चंदा चोरी के आरोपों पर ‘निशानेबाज’ और पड़ोसी के बीच व्यंग्यात्मक बातचीत। चर्चा में ‘चुल्लू भर पानी’ मुहावरे के अर्थ और सत्ता के प्रभाव पर भी तंज किया गया है।

अंकिता पटेल

Vote Theft Political Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, जब वोट चोरी और चंदा चोरी के गंभीर आरोप लगे तो संबंधित लोगों को शर्म के मारे चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।'

हमने कहा, 'आप इतने आवेश में क्यों आ गए? हर परिस्थिति को सहजता से लेना चाहिए। चोरी और बेईमानी कहां नहीं है। जिनके पास पावर है, वह सब कुछ कर सकते हैं। रामचरित मानस में संत तुलसीदास ने लिखा है- समरथ को नहीं दोष गुसाईं! आपने चुल्लू शब्द का इस्तेमाल किया। इसका अर्थ नई पीढ़ी कैसे समझेगी?'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, चुल्लू का अर्थ होता है अंजलि। जिन लोगों के पास ग्लास, प्याला या लोटा कुछ भी नहीं होता, वह चुल्लू से पानी पिया करते हैं। चुल्लू दोनों हथेलियों को जोड़कर बनाया जाता है। आपने गर्मी के दिनों में मजदूरों को प्याऊ पर इसी तरह ठंडा पानी पीते देखा होगा। एक जमाने में घाट-घाट का पानी पीने वाला मुसाफिर किसी पनघट पर पहुंच जाता था।

वहां कोई पनिहारिन उस पर तरस खाकर चुल्लू भर पानी पिला देती थी। यदि फिर भी उसकी प्यास नहीं बुझी तो उसकी नजरों में खोट देखकर पनिहारिन उसे वहीं चार सहेलियों के सामने जोर से झिड़कते हुए कहती थी- तुझे शर्म नहीं आती, जाकर चुल्लू भर पानी में डूब जा। ऐसी फटकार सुनकर वह मुसाफिर वहां से दुम दबाकर खिसक जाता था।'

हमने कहा, 'यह मामला किसी मुसाफिर का नहीं बल्कि चुनाव आयोग का है जो विपक्ष के सीधे निशाने पर है। एसआईआर माने 'सर' ने कितने ही लोगों के नाम सरका दिए। इस वजह से मतदाताओं में खलबली और बेचैनी है। जब कुछ लोगों की तानाशाही पर आंच आएगी तो वह स्वीकार करेंगे- मेरे सीने से बंधी ख्वाहिश मुझे ले डूबी, वरना मैं इतनी जल्दी डूबने वाला न था।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, विपक्ष का रोष चाय की प्याली में तूफान के समान है। वैसे चुल्लू भर पानी में डूबने के लिए किसी तूफान की जरूरत नहीं पड़ती।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; अब पवार को मनाएंगे

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं