निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: राम से अधिक राम का नाम, राजनीति में भी छाए राम, निशानेबाज का तंज

Shinde Rebellion Controversy: महाराष्ट्र की 2022 की सियासी बगावत पर मंत्री संजय शिरसाट के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। 'राम नाम सत्य' वाली टिप्पणी पर उद्धव गुट के विधायक ने भी सवाल उठाए।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • जून 2022 में शिवसेना में बगावत हुई थी।

  • शिंदे गुट के विधायक सूरत और गुवाहाटी ले जाए गए।

  • मंत्री संजय शिरसाट ने भागने वाले विधायक को लेकर विवादित बयान दिया।

  • कैलाश पाटिल सूरत से लौटने वाले इकलौते विधायक थे।

Eknath Shinde 2022 Political Split: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, संत तुलसीदास ने लिखा था- राम ते अधिक प राम कर नामा! राम नाम लिखने से पत्थर भी पानी में तैरने लगे थे और लंका तक रामसेतु बन गया था। कलियुग में राम नाम ही सबसे बड़ा आधार है। बीजेपी के नेता 'जय जय श्रीराम' का चुनौतीपूर्ण नारा लगाकर सत्ता में पहुंचे। राम नाम की बहुत महिमा है। बेईमान लोग भी 'राम राम जपना, पराया माल अपना' की नीति अपनाते हैं।'

हमने कहा, 'महाराष्ट्र में जब शिवसेना में फूट पड़ी तो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों को मुंबई से गुवाहाटी और बाद में सूरत ले जाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि असम और गुजरात दोनों ही बीजेपी शासित राज्य हैं और इस फूट को बीजेपी ने अंजाम दिया था। इसके बाद बीजेपी के समर्थन से शिंदे मुख्यमंत्री बने थे। इस घटनाक्रम ने उद्धव ठाकरे के पैरों के नीचे से सत्ता का कालीन खींच लिया था। वह असावधान रहे और बीजेपी ने अपना खेल कर दिया था। तब देवेंद्र फडणवीस ने चाणक्य की भूमिका निभाई थी।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, बगावत का यह प्रकरण किसी वेब सीरीज के समान रोमांचकारी था। जून 2022 के इस राजनीतिक महानाटक की याद दिलाते हुए महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि यदि कोई विधायक सूरत बॉर्डर से भाग निकलने की कोशिश करता तो उसका 'राम नाम सत्य' हो सकता था। इसका मतलब है कि उसका गेम किया जा सकता था।'

हमने कहा, 'कहावत है- जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! शिरसाट के बयान की तुरंत प्रतिक्रिया हुई। उद्धव गुट के विधायक कैलाश पाटिल ने कहा कि सूरत बॉर्डर से वापस लौटने वाला एकमात्र विधायक मैं ही था। अगर किसी की जान को खतरा था तो शिरसाट साफ-साफ बताएं कि किसका 'राम नाम सत्य' होने वाला था। पाटिल ने कहा कि मैंने अंतरात्मा की आवाज और पार्टी निष्ठा को महत्व देते हुए वापस लौटने का फैसला किया था।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, जिसकी जिंदगी की डोर लंबी है और जिसका दुनिया से रुखसत होने का टाइम नहीं आया है उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता। कैलाश पाटिल ने जोखिम उठाया और खूबसूरत शहर सूरत से निकल भागे। यह मामला संकेत देता है कि राजनीति में भी आतंक का वर्चस्व है। असीमित पावर और निर्मम सत्ता का मिलाजुला कृत्य है। प्रवाह के विपरीत जाओ तो समझो राम नाम सत्य है!'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार