निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: हर किसी के अपने सरोकार, सभी का अपना-अपना परिवार

Modi Ka Parivar: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद समर्थकों से सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ टैग हटाने की अपील की। चुनाव से पहले यह बीजेपी के परिवारवाद विरोधी अभियान का हिस्सा था।

अंकिता पटेल

Modi Ka Parivar Slogan: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम तौर पर कहते हैं कि मेरा कोई अपना परिवार नहीं है। सारे 140 करोड़ भारतवासी मेरा परिवार हैं। उनकी यह सर्वसमावेशक बात बीजेपी के नेता-कार्यकर्ताओं के दिलों को छू गई। इस आत्मीयता से प्रभावित होकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' लिखना शुरू किया था।

यह देश की परिवारवादी पार्टियों को बीजेपी का करारा जवाब था। इसके बाद जब लोकसभा चुनाव में 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगाने वाली बीजेपी जब 240 सीटों पर सिमट गई और बहुमत जुटाने के लिए चंद्राबाबू नायडू और नीतीशकुमार की पार्टियों की मदद लेनी पड़ी, तब पीएम मोदी ने अपने पार्टी नेताओं और समर्थकों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'मोदी का परिवार' का पुछल्ला हटा देने को कहा।'

हमने कहा, 'परिवार का इस तरह बंटाढार होना ठीक नहीं है। याद कीजिए, पुराने बड़े संयुक्त परिवार में जहां बच्चे-बूढ़े, दादा-दादी, चाचा-चाची उनके बेटे बहुएं मिलाकर एक छत के नीचे 25-30 लोगों का परिवार रहा करता था। हर साल-दो साल में नया मेहमान जन्म लेता था और पालना हिला करता था। मेहमान आकर ठहर जाते थे और महीने भर से ज्यादा टिके रहते थे। कुछ दूर के रिश्तेदार भी परिवार में मुंहबोले संबंध का हवाला देकर डेरा जमा लेते थे। खेतों का अनाज आने से खाने की कमी नहीं पड़ती थी। मेहनती और निकम्मे, कमाने वाले और बेरोजगार सभी संयुक्त परिवार में खप जाते थे। घर का एक मुखिया रहता था। उसी का आदेश सभी पर चलता था।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज हमने भी बड़ी जॉइंट फैमिली देखी है, लेकिन अब परिवार का मतलब पति-पत्नी और 2 बच्चे रह गया है। परिवार छोटा और जरूरतें बड़ी हो गई हैं। मजबूत आर्थिक आधार और बेहतर जीवनस्तर हासिल करने के लिए शादी भी काफी देर से की जाती है। नई पीढ़ी खूब कमाती और भरपूर खर्च करती है। बुजुर्गों की दादागिरी का जमाना बीत गया। अब जो बुजुर्ग बदली परिस्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं, वे सुखी रहते हैं।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार