राजा हरिश्चंद्र, पहली फिल्म भारत,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

3 मई का इतिहास: 'राजा हरिश्चन्द्र' से सिनेमा की शुरुआत, दुनिया भर में अहम घटनाओं का साक्षी यह दिन

May 3 Indian Cinema History: 3 मई का दिन इतिहास में खास है। इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ मुंबई में प्रदर्शित हुई, जिसने भारतीय सिनेमा की नींव रखी।

अंकिता पटेल

Raja Harishchandra Release History: विश्व इतिहास में तीन मई की तिथि पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन कहीं गृहयुद्ध समाप्त हुआ, तो कहीं शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत में सिने जगत के इतिहास में तीन मई का दिन यादगार रहा, क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चन्द्र' बम्बई (अब मुंबई) में प्रदर्शित हुई।

देश दुनिया के इतिहास में तीन मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1660 : स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1764 : बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।

1765 : फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।

1845 : चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।

1913 : पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन।

1961 : कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।

1965 : कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969 : भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन।

1981 : भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन।

1989 : देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।

1993 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।

1998 : यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।

2006 : पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइपलाइन करार पर दस्तखत किए।

2008 : टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला।

2013 : चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।

2016 : कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

2023: मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़की।

2024: चीन ने चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से के लिए अपने चंद्र अन्वेषण मिशन का सफल प्रक्षेपण किया।

2025: उत्तरी गोवा के शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हुई। कई अन्य लोग घायल हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की