14 मई इतिहास, लिट्टे प्रतिबंध,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नवभारत विशेष

14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया

May 14 History: 14 मई भारत के इतिहास में अहम दिन माना जाता है। इसी दिन 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर गैरकानूनी गतिविधियां कानून के तहत प्रतिबंध लगाया था।

अंकिता पटेल

LTTE Ban India History: भारत और विश्व के इतिहास में 14 मई का खास महत्व है। आज ही के दिन भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत 'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था। गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरुद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गई भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था।

देश एवं दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया। इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया।

1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुई तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।

1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।

1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया।

1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।

1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।

1948 : इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1955 : वारसा संधि पर हस्ताक्षर। सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी।

1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।

1973 : अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।

1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म।

1991 : दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई।

1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया।

2012 : इजराइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

2024: अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में बस पलटी, आठ मजदूरों की मौत और कम से कम 40 लोग घायल।

2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं की 25 साल बाद यह पहली मुलाकात थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक