Kalpana Chawla Saina Nehwal Birthday ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नवभारत विशेष

17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

March 17 Birthdays: 17 मार्च हरियाणा के लिए खास दिन है। इस दिन जन्मीं कल्पना चावला और सायना नेहवाल ने अंतरिक्ष और खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया।

अंकिता पटेल

Kalpana Chawla Saina Nehwal Birthday: भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मीं बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनों ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1861 : इटली का एकीकरण।

1920 : बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।

1957 : फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई दुर्घटना में मृत्यु।

1962: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।

1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1990 : भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।

1987 : क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

1994 : रूस द्वारा नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।

1996 : क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

1989 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

2004 : नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2020 : कोविड-19 के कारण देश में तीसरी मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 पर पहुंची।

2024: इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख