महाराष्ट्र शिक्षा फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

नवभारत संपादकीय: डिग्री के साथ हुनर पर जोर, रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहीं स्किल यूनिवर्सिटी

Maharashtra Skill Education: महाराष्ट्र में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 11 निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। इनमें AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल मीडिया जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

अंकिता पटेल

Highlights:

  • अनिल काकोडकर समिति ने 2011 में कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया।

  • महाराष्ट्र में 2021 में पहला सार्वजनिक कौशल विद्यापीठ स्थापित हुआ।

  • राज्य के 11 निजी कौशल विश्वविद्यालय रोजगारपरक पाठ्यक्रम चला रहे हैं।

Industry Based Skill Courses: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अनिल काकोडकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से गठित समिति ने 2011 में विश्वविद्यालयों की पढ़ाई में व्यावसायिक व कौशल आधारित पाठ्यक्रम रखने की आवश्यकता पर बल दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने 2021 में कानून बनाकर प्रथम सार्वजनिक कौशल विद्यापीठ की स्थापना की। इसको 2024 में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विद्यापीठ का नाम दिया गया। इसके पीछे रोजगाराभिमुख पाठ्यक्रम चलाने व उसमें उद्योगों का सहयोग लेने का उद्देश्य है।

इसी विचार के तहत महाराष्ट्र में सिम्बॉयसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एटलस स्किल टेक यूनिवर्सिटी, जीएच रायसोनी स्किल टेक यूनिवसिटी, पाशा पटेल स्किल टेक यूनिवसिटी, भुजबल स्किल टेक यूनिवर्सिटी आदि की स्थापना हुई। राज्य में इस तरह के 11 निजी कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, वित्तीय तंत्रज्ञान, डिजिटल मीडिया, एनिमेशन, बीएफएक्स, गेमिंग, फैशन डिजाइन जैसे पाठ्यक्रमों का समावेश है जो कि नौकरी या रोजगार दिला सकते हैं।

कौशल शिक्षा को बढ़ावा दे रहे नए विश्वविद्यालय

कौशल विश्वविद्यालयों में सिद्धांत आधारित शिक्षा के साथ कार्यानुभव, उद्योग से जुड़े प्रकल्प, आधुनिक तंत्रज्ञान का प्रशिक्षण तथा व्यावसायिक कौशल मूल्यमापन का समावेश है। ऐसे विश्वविद्यालयों में उद्योग की बदलती जरूरतों के मुताबिक पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति व मूल्यमापन को लचीला रखने पर जोर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बहुविद्याशाखीय शिक्षा संस्थाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

2026 में एक ही वर्ष में ऐसे 5 नए विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं। इनकी स्थापना के लिए बड़ा भूखंड, विस्तारित कैम्पस, हर विभाग की अलग इमारत पर ध्यान दिया गया है। शहरों में जगह की कमी की समस्या देखते हुए बहुमंजिला भवन बनाकर वर्टिकल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई। वहां आडिटोरियम, प्रयोगशाला, स्टूडियो आदि की पूरी व्यवस्था की गई।

कौशल शिक्षा से रोजगार और उद्योगों को नई दिशा

उद्योगों के सहयोग की वजह से छात्रों को प्रत्यक्ष काम के स्थान पर प्रशिक्षण लेने का अवसर मिल रहा है। कुछ स्थानों पर उद्योगों के विशेषज्ञ स्वयं आकर पढ़ाते और हुनर सिखाते हैं। शिक्षा और उद्योग एक दूसरे के पूरक बन गए हैं। लातूर जिले की पाशा स्किल टेक यूनिवर्सिटी में कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्योगों को जोड़ा गया है।

विदर्भ में उद्योग, मराठवाडा में कृषि व प्रक्रिया उद्योग, पश्चिम महाराष्ट्र में उत्पादन क्षेत्र तथा मुंबई में सेवा व सृजनशील उद्योग प्राथमिकता रखते हैं। इसके अनुसार निजी विश्वविद्यालयों को बढ़ावा दिया गया है। आज के जमाने में परंपरागत डिग्री पाठ्यक्रम उपयोगी नहीं रहे। हुनर या कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता सर्वत्र महसूस की जा रही है जिसमें नौकरी मिल सकती है या रोजगार प्रारंभ किया जा सकता है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026