नवभारत विशेष

महाराष्ट्र: शिवसेना के सुनील प्रभु ने जारी किया व्हिप, विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राजन साल्वी को वोट देने का निर्देश

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार 3 जुलाई को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने वाले है। इससे पहले, शनिवार को शिवसेना के व्हिप सुनील प्रभु ने एक निर्देश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि, सभी शिवसेना के सदस्यों को कल सदन में मौजूद रहना है और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए शिवसेना उम्मीदवार राजन साल्वी के पक्ष में मतदान करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि, शिवसेना विधायक राजन साल्वी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। पता हो कि, एमवीए गठबंधन में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1543212317525278720

वहीं, इससे पहले यानी शुक्रवार को पहली बार भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। बता दें कि, नार्वेकर मुंबई में कोलाबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वहीं, साल्वी रत्नागिरी जिले के राजापुर क्षेत्र से विधायक हैं। विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 3 और 4 जुलाई को बुलाया गया है। 

बता दें कि,  रविवार को स्पीकर पद के लिए चुनाव होनेवाला है। जिसके अगले दिन नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके कैबिनेट में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं, जो अगले दिन फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि साल्वी स्पीकर पद के चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं। जयंत पाटिल, धनंजय मुंडे (राकांपा), अशोक चव्हाण (कांग्रेस), सुनील प्रभु (शिवसेना) उन लोगों में प्रमुख थे जो साल्वी के यहां पर्चा दाखिल करने के समय उनके साथ मौजूद थे।

गौरतलब है कि, एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद MVA की सरकार गिर गई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की शपथ ली है। वहीँ, महाराष्ट्र भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे