22 जून का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

22 जून का इतिहास : आज के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

1939 में 22 जून को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को स्वतंत्र होने की जनता की इच्छा, लोकतंत्र का प्रतीक बताया।

दीपिका पाल
नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में 22 जून को ही ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को स्वतंत्र होने की जनता की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।

देश दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया। 1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी। 1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। 1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने। 1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। 1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण किया। 1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया। 1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया। 1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘‘हैंड ऑफ गॉड' गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज कर अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा। 2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा। 2020: देश में कोविड-19 के 14,821 नये मामले सामने आए। 2022: अफगानिस्तान में आये भूकंप में 1,000 लोगों की मौत। 2023: चीन के रेस्तरां में भीषण विस्फोट से 31 लोगों की मौत। 2024: भारत और बांग्लादेश ने अहम क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

एजेंसी इनपुट के मुताबिक

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल