20 सितंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

20 सितंबर का इतिहास : आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने किया आत्मसमर्पण, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

Historical Events of 20 September: इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। वर्ष 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था।

दीपिका पाल

Navbharat Editorial : भारत के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। वर्ष 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें ब्रिटिश मेजर होसॉन ने पकड़ लिया था। दरअसल, मई 1857 में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई थी जिसके बाद अंग्रेजों ने मौजूदा पुरानी दिल्ली की तीन महीने तक घेराबंदी किए रखी थी। 14 सितंबर को ब्रिटिश फौजों की जीत हुई थी तथा शहर पर उनका कब्जा हो गया था।छ

सत्रह सितंबर को बहादुर शाह ज़फर को लालकिला छोड़ना पड़ा, जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर उसी किले में लाया गया था जहां उनका हुक्म चलता था।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।

1857 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।

1878 : मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी। एस। अय्यर इसके संपादक थे।

1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज़ महिला एनी बेसेंट का निधन।

1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।

1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।

1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।

2001 : अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।

2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।

2021: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने।

2023: लोकसभा ने महिला आरक्षण से जुड़े ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक' को मंजूरी दी। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है।

भाषा एजेंसी के द्वारा

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन

लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता