कभी परवीन बाबी संग था महेश भट्ट का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, धर्म बदलकर की दूसरी शादी

Mahesh Bhatt Birthday: फिल्ममेकर महेश ने 20 साल की उम्र में कैथोलिक लड़की लोरिएन से शादी की, जिन्हें बाद में किरण नाम दिया गया। इस रिश्ते से उन्हें पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हुए। शादी करीब 16 साल चली।
कभी परवीन बाबी संग था महेश भट्ट का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, धर्म बदलकर की दूसरी शादी
महेश भट्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mahesh Bhatt Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। महेश भट्ट आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। उनके रिश्तों और शादियों की कहानियां आज भी चर्चा का हिस्सा बनती हैं। भट्ट की जिंदगी में जहां पहली मोहब्बत कॉलेज के दिनों में आई, वहीं आगे चलकर परवीन बाबी और सोनी राजदान से उनके रिश्तों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में कैथोलिक लड़की लोरिएन से शादी की थी। लोरिएन मुंबई के एक अनाथालय में पढ़ाई करती थीं, जहां उनसे महेश की मुलाकात हुई। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरण भट्ट रख दिया गया। इस शादी से उन्हें पूजा भट्ट और राहुल भट्ट जैसे बच्चे मिले। हालांकि यह रिश्ता लगभग 16 साल तक ही चल पाया।

परवीन बाबी संग रहा अफेयर

किरण से शादीशुदा होने के बावजूद महेश भट्ट की जिंदगी में उस दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस परवीन बाबी की एंट्री हुई। दोनों लिव-इन रिलेशन में भी रहे। महेश भट्ट परवीन को बेहद प्यार करते थे, लेकिन उनकी मानसिक बीमारी रिश्ते के बीच दीवार बन गई। परवीन को गंभीर पैरानॉयड स्किजोफ्रेनिया था, जिसकी वजह से उन्हें वहम होने लगा कि लोग उनकी जान के दुश्मन हैं। यहां तक कि उन्होंने अमिताभ बच्चन पर भी खतरा होने का आरोप लगाया था।

परवीन बाबी की जिंदगी

महेश भट्ट इलाज के लिए परवीन को विदेश तक ले गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार वे उनसे अलग होकर पत्नी किरण के पास लौट आए। परवीन बाबी की जिंदगी का अंत बेहद दुखद हुआ। वह अकेलेपन में जीती रहीं और उनकी मौत का पता भी दो दिन बाद चला। उनकी बॉडी क्लेम करने के लिए महेश ही आगे आए थे।

सोनी राजदान से दूसरी शादी

फिल्म ‘सारांश’ की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशन में आ गए। हालांकि सोनी के पिता चाहते थे कि महेश पहले किरण को तलाक दें, लेकिन महेश ने अलग रास्ता चुना। उन्होंने इस्लाम कबूल कर सोनी से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट जैसी बेटियां मिलीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com