14 अप्रैल का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

14 अप्रैल का इतिहास : संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती आज, इतिहास में दर्ज है ये घटनाएं भी

इतिहास में 14 अप्रैल ऐसे दर्दनाक हादसे के नाम दर्ज है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी थी। वहीं पर आज बाबा साहेब आंबेडकर जयंती भी है।

दीपिका पाल
नई दिल्ली:  देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल ऐसे दर्दनाक हादसे के नाम दर्ज है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी थी। घटना के वक्त लिंकन वाशिंगटन के एक थिएटर में नाटक देख रहे थे। गंभीर रूप से घायल अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले दिन निधन हो गया। हमारे देश के लिए यह दिन इस लिहाज से विशेष है कि इसी दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।

1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर' में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891 : भारत के संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर का जन्म।

1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1944 : गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।

1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM