8 अगस्त का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

8 अगस्त का इतिहास : आज के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन किया था शुरु, जानें

Independence day 2025: दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है। दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। वर्ष 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी।

भारत छोड़ो आंदोलन, जिसे अगस्त आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है। इतिहास के अनुसार, 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक आंदोलन था। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक महत्वपूर्ण घटना थी, जिसे सविनय अवज्ञा आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।

1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना।

1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।

1899 : ए।टी। मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया।

1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत।

1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म।

1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी।

1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की।

1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।

1988 : अफगानिस्तान में नौ साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।

1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा।

1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया।

2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि को भारत को सौंपने से इनकार किया।

2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।

2023: पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित किया।

2024: मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।

भाषा एजेंसी के अनुसार

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट