(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

30 जून का इतिहास: जब पहली बार कॉमिक्स की दुनिया में नजर आया सुपरमैन

Superman Comic Debut: 30 जून का दिन इतिहास में कई अहम घटनाओं के लिए जाना जाता है। इसी दिन 1938 में सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया और दुनिया के लोकप्रिय सुपरहीरो में शामिल हो गया।

अंकिता पटेल

30 June Historical Events: 30 जून का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। यह तारीख खासतौर पर बच्चों और कॉमिक्स प्रेमियों के लिए बेहद यादगार मानी जाती है। वर्ष 1938 में इसी दिन दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो सुपरमैन ने पहली बार कॉमिक्स के पन्नों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके बाद यह काल्पनिक सुपरहीरो देखते ही देखते दुनिया भर के बच्चों और युवाओं का पसंदीदा किरदार बन गया। अपनी अद्भुत शक्तियों, न्यायप्रियता और मानवता की रक्षा के संदेश के कारण सुपरमैन आज भी लोकप्रिय संस्कृति का एक अमिट प्रतीक बना हुआ है।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जून की तारीख पर दर्ज महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1855 : बंगाल के भोगनादिघी में सशस्त्र संथालों ने विद्रोह का बिगुल फूंका।

1933 : फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

1934 : जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशलिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफाया किया।

1938 : बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स में नजर आया।

1947 : भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के लिए बाउंड्री कमीशन के सदस्यों की घोषणा।

1960: अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का फैसला किया।

1962 : रवांडा और बुरूंडी आजाद हुए।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का विलय।

1997 : हांगकांग से ब्रिटिश हुकूमत खत्म।

2000 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2005 : स्पेन ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2012 : मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

2019: उत्तर कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप।

2024 : पश्चिमी तुर्किये में एक टैंक में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 63 घायल।

2025: तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 34 घायल।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज