जवाहरलाल नेहरू, भारत रत्न,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान

Jawaharlal Nehru Bharat Ratna: 15 जुलाई भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी।

अंकिता पटेल

Nehru Bharat Ratna Award: भारत के इतिहास में 15 जुलाई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है। इसी दिन वर्ष 1955 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

भारत रत्न की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी। यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा तथा मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू इस सम्मान से अलंकृत होने वाले शुरुआती प्रमुख नेताओं में शामिल थे। उनके बाद इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री बनीं, जिन्हें अपने कार्यकाल के दौरान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

15 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

वर्ष घटना
1955 देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया।
1954 भारत सरकार ने भारत रत्न सम्मान की शुरुआत की। इसकी स्थापना के एक वर्ष बाद जवाहरलाल नेहरू को इस सम्मान के लिए चुना गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जुलाई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1099 : ईसाई सेना ने पहले धर्मयुद्ध में यरुशलम पर कब्जा किया।

1815 : वाटरलू की लड़ाई में हार के बाद, नेपोलियन ने रोशफोर्ट में एचएमएस बेलेरोफोन युद्धपोत के कैप्टन फ्रेडरिक मेटलैंड के सामने आत्मसमर्पण किया।

1904 : अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

1916 : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग की शुरूआत।

1926 : बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत।

1955 : प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।

1961 : स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

1968 : अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत।

1979 : भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।

2004 : माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।

2018: फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

2020: जायडस कैडिला ने कोविड-19 टीके का मनुष्यों पर परीक्षण शुरू किया।

2024: केपी शर्मा ओली ने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां