(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी

Moscow Olympics 1980: भारतीय हॉकी ने 1928 से 1956 तक लगातार छह ओलंपिक स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। 29 जुलाई 1980 को मॉस्को ओलंपिक में भारत ने आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंकिता पटेल

India Hockey Gold Medal: कभी एशिया की परंपरागत हॉकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है।

बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हॉकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हॉकी ने उसकी जगह ले ली। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मॉस्को ओलंपिक खेलों में आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।

1876 : साइंस एसोसिएशन की स्थापना।

1911 : मोहन बगान ने पहली बार आईएफ शील्ड जीती।

1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया।

1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।

1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देखा।

1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।

1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।

1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।

2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की मिश्रित जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये क्वालीफाई किया।

2025: भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश अर्थशास्त्री और 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात