दिल्ली के तख्त के लिए दारा शिकोह की हत्या (सौ.डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

30 अगस्त का इतिहास: आज के दिन ही औरंगजेब ने दिल्ली के तख्त के लिए दारा शिकोह की हत्या, जानें

Historical Events of 29 August: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की दुखद घटना के साथ दर्ज है।

दीपिका पाल

नई दिल्ली: इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या कराने की दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह की 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने हत्या करा दी थी। दारा शिकोह को 1633 में शाहजहां ने अपना उत्तराधिकारी बनाया था। यह बात दारा के अन्य भाइयों को स्वीकार नहीं थी। लिहाजा शाहजहां के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करा दी।

डिस्कवरी ने 1984 में अपनी पहली उड़ान भरी थी. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अपने पुराने अंतरिक्ष विमानों की जगह नए विमानों को लाना चाहती है जिसकी वजह से डिस्कवरी को भी रिटायर किया जा रहा है। बताया जाता है कि, अमेरिका में फ्लॉरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से डिस्कवरी ने उड़ान भरी. लॉन्च को तीन मिनट तक टाल दिया गया क्योंकि आसपास के इलाके में सुरक्षा देख रहा कंप्यूटर बंद हो गया लेकिन कुछ ही सेकेंड में कंप्यूटर को दोबारा चालू किया गया और लॉन्च आराम से हो गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करा दी।

1928 : ‘द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग' की भारत में स्थापना।

1951 : फिलीपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी' ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिकों गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को गलत ठहराने का दावा किया।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम अभियान औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर।

2021: अफगानिस्तान में तैनात शेष अमेरिकी सैनिक स्वदेश रवाना, युद्ध में अमेरिका का हस्तक्षेप खत्म।

2024: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने सदस्यों के लिए आचरण के नियम कड़े किए।

भाषा एजेंसी के द्वारा

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी