निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: कोई तकनीक न चुराए, इसका डर कंपनी ने किया रोबोट का मर्डर

Humanoid Robot Controversy: नए मॉडल आने के बाद पुराने ह्यूमनॉइड रोबोट की उपयोगिता पर सवाल उठे। जानें रोबोटिक्स की बदलती दुनिया और मशीनों को इस्तेमाल के बाद हटाने की सोच पर ‘निशानेबाज’ का व्यंग्य।

अंकिता पटेल

F02 Humanoid Robot Retirement: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, दुनिया कितनी निर्मम है। अमेरिका में एक कंपनी ने मानव जैसे दिखाई देने वाले अपने ह्यूमनाइड रोबोट की हत्या कर दी। वजह यह थी कि कंपनी ने रोबोट के नए मॉडेल तैयार कर लिए थे, इसलिए अब 2 वर्ष पुराने एफ-02 मॉडेल के रोबोट की जरूरत नहीं रह गई थी। यह रोबोट पहले बीएमडब्ल्यू कार बनाने के कारखाने में काम करते थे।'

हमने कहा, 'जब जरूरत नहीं रही तो पुराने रोबोट किस काम के ? रेस का कीमती घोड़ा भी यदि लंगड़ा हो जाता है तो उसका मालिक उसे गोली मार देता है। यह बहुत प्रैक्टिकल सोच है। रोबोटिक्स या रोबोट से जुड़ा साइंस लगातार अपडेट हो रहा है। नए रोबोट ज्यादा उपयोगी हैं तो पुराने ह्यूमनाइड को सजा-ए-मौत दे दी गई।

कंपनी को डर था कि इन महंगे और कार्यकुशल रोबोट को यदि भंगार में निकाल दिया गया तो उसके पार्ट चोरी चले जाएंगे, तकनीक भी लीक हो जाएगी, इसलिए उन्हें रिटायर करना नुकसानदेह है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, कितने ही लोगों को पुरानी चीजों से भावनात्मक लगाव होता है। हमारे पास आज भी पुराने वीसीडी, वीसीआर, टेपरिकॉर्डर, कैसेट, रीलवाले कैमरे रखे हैं। पुराना ब्लैक एंड व्हाइट टीवी भी किसी कोने में पड़ा है।'

हमने कहा, 'वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घर में ज्यादा पुरानी और अनुपयोगी चीजें रखना अशुभ है। आपका घर कोई संग्रहालय नहीं है। इस कबाड़ को तुरंत निकाल डालिए। यूरोप, अमेरिका में लोग इतने धनवान हैं कि हर 2-3 साल में पुराना फर्नीचर फ्रिज, माइक्रोवेव, डिशवॉशर, एलईडी, मैट्रेस, गलीचे निकालकर बाहर रख देते हैं कि कोई जरूरतमंद उठाकर ले जाएगा। कार 4-5 साल चलाने के बाद किसी चैरिटेबल संस्था को मुफ्त भेंट कर देते हैं।

कंपनी ने भी कोई मोह न रखते हुए पुराने रोबोट को धधकती आग की भट्टी में डालकर पूरी तरह पिघला डाला। इसके लिए कंपनी ने फिल्म 'टर्मिनेटर' के हीरो व कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड स्वार्जनेगर से सलाह मांगी थी। उन्होंने सीधे कहा कि काम निकल गया न, अब इनको सीधे भट्टी में झोंक दो।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर