नवभारत निशानेबाज: यदि करना चाहते हैं मतदान, ज्ञानेश कुमार ही देंगे ज्ञान

Navabharat Nishanebaaz: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भरोसा कीजिए? यदि एसआईआर के फार्म 6 की सारी शर्तें आप पूरी करते हैं तो आपका नाम मतदाता सूची में कायम रह सकता है अन्यथा नहीं।
Navabharat Nishanebaaz Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Controversy
नवभारत निशानेबाजडिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हमें ज्ञान पाने की लालसा तीव्र हो उठी है। हम अज्ञान के अंधकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। बताइए क्या करें? क्या इनसाइक्लोपीडिया या बुक ऑफ नॉलेज पढ़ें अथवा किसी ज्ञानी गुरु की तलाश करें? हमने भजन सुना था- गुरु बिन ज्ञान कहां से पाऊं?'

हमने कहा, 'समय बदल गया है। लोग भौतिक ने शरीर वाले गुरु की बजाय गूगल गुरु पर भरोसा करते हैं। द्रोणाचार्य जैसे गुरु गुरुदक्षिणा के नाम पर एकलव्य का अंगूठा कटवा दिया था। अब आप अपने दोनों अंगूठों से मोबाइल पर टेक्सटिंग करते हैं। यदि आप आध्यात्मिक रुचि रखते हैं तो गणेशजी या देवी सरस्वती की कृपा से ज्ञान पाने का प्रयास कीजिए। महाकवि कालिदास भी सरस्वती की कृपा से इतने महान विद्वान बने थे।'

Navabharat Nishanebaaz Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Controversy
Navbharat Nishanebaaz: चुनाव लड़ने की हमेशा अकड़, अब मौजूद नहीं धरतीपकड़

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, यदि हम संत ज्ञानेश्वर की लिखी 'ज्ञानेश्वरी' पढ़ें तो कैसा रहेगा? ज्ञानेश्वरी में गीता का संपूर्ण सार है। संत ज्ञानेश्वर पर बनी इसी नाम की फिल्म का गीत था ज्योत से ज्योत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो!'

हमने कहा, 'ज्ञान पाने की उत्कट इच्छा से लोग काशी में वेद पढ़ने जाया करते थे। महाराष्ट्र में पुणे को ज्ञान की नगरी या सिटी ऑफ नॉलेज माना जाता है। कुछ लोग स्कूल-कॉलेज नहीं जा पाते, तो स्वाध्याय से ही ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं। संत कबीर ने कभी कागज, कलम, स्याही का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा था-मसि कागद छुवो नहीं, कलम गहो नहीं हाथ! इतने पर भी उनके समान महान ज्ञानी कोई नहीं था। अंतर्ज्ञान व्यक्ति की आत्मा से उपजता है।'

Navabharat Nishanebaaz Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Controversy
Navbharat Nishanebaaz: कहां चला गया पुराना भाईचारा, अब कौन देगा किसको सहारा ?

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, वर्तमान समय में हमारे सामने प्रश्न है कि हम भारत के मतदाता हैं या नहीं? यह ज्ञान हमें कौन देगा?'

हमने कहा, 'तब तो आप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भरोसा कीजिए? यदि एसआईआर के फार्म 6 की सारी शर्तें आप पूरी करते हैं तो आपका नाम मतदाता सूची में कायम रह सकता है अन्यथा नहीं! इसका भली भांति ज्ञान होने पर ही आप मतदान कर सकेंगे।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com