13 जनवरी का इतिहास (डिजाइन फोटो)  
नवभारत विशेष

13 जनवरी का इतिहास: आज ही के दिन साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ बापू ने शुरू किया था अनशन

महात्मा गांधी ने 13 जनवरी 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था। फिर 18 जनवरी 1948 को विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि उनकी की शर्तें स्वीकार कीं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: महात्मा गांधी का 13 जनवरी की तारीख से गहरा नाता है। उन्होंने 13 जनवरी, 1948 को विभाजन की त्रासदी से उपजे साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता (अब कोलकाता) में आमरण अनशन शुरू किया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें हिन्दू और सिख बड़ी तादाद में थे। पाकिस्तान से आये बहुत से शरणार्थी भी इसमें शामिल हुए थे।

इसके बाद 18 जनवरी 1948 को दिन में साढ़े 11 बजे विभिन्न संगठनों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि गांधीजी से मिले और शांति के लिए गांधीजी की शर्तें स्वीकार कीं, जिसके बाद गांधीजी उपवास तोड़ने के लिए राजी हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 13 जनवरी की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनायें इस प्रकार हैं:-

1709 : मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया, जिसकी घायल होने के कारण बाद में मौत हो गई।

1818 : उदयपुर के राणा ने मेवाड़ राज्य को संरक्षण प्रदान करने के लिए ब्रिटिश सरकार के साथ संधि की।

1849 : द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1889 : असमी युवकों ने साहित्यिक पत्रिका ‘जानकी' शुरू की।

1948 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया, जो उनके जीवन का अंतिम अनशन था।

1964 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिन्दू और मुसलमानों के बीच भीषण सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1972: घाना के प्रधानमंत्री को विद्रोह के बाद पद से हटाया गया। सेना के कमांडर ने देश की कमान संभाली।

1993 : अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक में ‘नो फ़्लाई ज़ोन' लागू करने के लिए हवाई हमले किए।

2001: मध्य अमेरिकी शहर सान साल्वाडोर में भूकंप ने तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका।

2006 : ब्रिटेन ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से इनकार किया।

2010 : अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा गया।

2012 : इटली के समुद्र तट पर यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूबा। जहाज में सवार 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी।

2020 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी से 14 लोगों की मौत।

2021 : ब्रिटेन में कोविड-19 के 1564 मरीजों की एक दिन में मौत।

2024 : नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में एक बस के राप्ती नदी में गिर जाने से दो भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत, 23 घायल।

(एजेंसी)

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम