Calcutta Gazette Advertisement 1788 ( Source: Social Media ) 
नवभारत विशेष

25 मार्च का इतिहास : भारतीय भाषा में पहले विज्ञापन का प्रकाशन और नॉर्मन बोरलॉग का जन्मदिन

First Indian Advertisement: भारत में पहला विज्ञापन 25 मार्च 1788 को ‘कलकत्ता गजट’ में बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था। इसी दिन हरित क्रांति के जनक वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म भी हुआ था।

अंकिता पटेल

Calcutta Gazette Advertisement 1788: आजकल अखबारों में हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा।

भारत में यह 25 मार्च 1788 का दिन था, जब 'कलकत्ता गजट' में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें, तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म 1914 में 25 मार्च को ही हुआ था और उनकी उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश और दुनिया के इतिहास में 25 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है:-

1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।

1788 : किसी भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन 'कलकत्ता गजट' में प्रकाशित हुआ।

1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।

1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।

1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।

1931 : महान पत्रकार और राजनीतिज्ञ गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।

1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।

1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत 'सागर कन्या' का जलावतरण।

1986 : देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आणंद से कलकत्ता पहुंची।

1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।

1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 21 दिनों के लॉकडाउन की शुरुआत।

2022: योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023: अमेरिकी के मिसिसिपी में तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत।

2024: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में संघर्षविराम का आह्वान किया।

2025: भारत और चीन के बीच बीजिंग में कूटनीतिक वार्ता।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट