1911 में सजे दिल्ली दरबार का एक चित्र जिसमें दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा हुई थी (डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

12 दिसंबर का इतिहास: वह दिन जब दिल्ली बनी भारत की राजधानी, जानें और क्या-क्या हुआ था

12 December History: 12 दिसंबर 1911 को दिल्ली को भारत की नई राजधानी घोषित किया गया। इस दिन इतिहास में कई अहम घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें जलवायु समझौता और वैश्विक राजनीतिक घटनाएं शामिल हैं।

आकाश मसने

History Events of 12 December : आज का दिन इतिहास के पन्नों में खास दर्ज है। 12 दिसंबर 1911 को दिल्ली को भारत की नई राजधानी घोषित किया गया, जिससे देश की राजनैतिक धुरी हमेशा के लिए बदल गई। ब्रिटेन के राजा-रानी द्वारा दिल्ली दरबार में किए गए इस ऐलान ने न सिर्फ भारत के प्रशासनिक ढांचे को नया स्वरूप दिया, बल्कि दिल्ली के भविष्य को भी तय किया। इसी तारीख पर साहित्य, सिनेमा, खेल, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज हैं, जो 12 दिसंबर को और भी यादगार बनाती हैं।

देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता (अब कोलकाता) के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।

इतिहास में 12 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ' प्रकाशित'।

1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।

1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है, जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने।

1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना।

1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियों के आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई जबकि एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।

2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया।

2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।

2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी।

2019 : रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी।

2023 : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में 23 सैनिकों की मौत।

2024 : भारत ने गाजा में युद्ध विराम की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा