(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नवभारत विशेष

Navabharat Nishanebaaz: धनवान होने की उम्मीद जगाओ, गमले में मनीप्लांट लगाओ

Smart Money Habits: धनवान बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है। संतुलित बचत, समझदारी भरा निवेश, नियमित आय और वित्तीय अनुशासन ही लंबे समय में आर्थिक समृद्धि का सुरक्षित रास्ता है।

अंकिता पटेल

Safe Ways To Build Wealth: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हम धनवान बनना चाहते हैं। क्या इसके लिए बचत करें? लोग कहते हैं कि मनी सेव्ड इज मनी गेन्ड ! बचाया हुआ पैसा कमाई के समान होता है।'

हमने कहा, 'ज्यादा बचत करेंगे तो आप कंजूस कहलाएंगे। पैसा हाथ का मैल होता है। उसे खर्च करते जाइए। जब आप खर्च बढ़ाएंगे तो ज्यादा कमाने की इच्छा पैदा होगी। अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाइए।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, धोखाधड़ीवाली पाँजी स्कीम में पैसा लगाने से रकम डूब जाती है। म्युचुअल फंड में भी रिस्क है। बिजनेस करने पर प्रॉफिट होगा या लॉस, पता नहीं! हमें धनवान बनने का सुरक्षित तरीका बताइए।'

हमने कहा, आप अपना नाम धनराज रख लीजिए और किसी पड़ोसी के घर से मनीप्लांट की टहनी चुपचाप चुराकर ले आइए और अपने घर के गमले में लगाइए। इधर मनी प्लांट बढ़ेगा और उधर आपके पास मनी आने लगेगा।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, एक पौधा हमारी किस्मत कैसे बदलेगा। मनीप्लांट की बेल लगाने से कोई कैसे मालदार बनेगा?' हमने कहा, 'महान वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस ने अनुसंधान किया था कि पौधों में भी जान होती है और वह भी सुख-दुख अनुभव करते हैं। लोग पीपल, वटवृक्ष और तुलसी की पूजा करते है। आंवले के वृक्ष का भी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इनका आशीर्वाद फल प्रदान करता है। आप मनी प्लांट लगाकर उससे समय-समय पर बातचीत कीजिए और कहिए कि मैं तुझे पानी दूंगा, तू मुझे दौलत दे!'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, ऐसी बातों में हमारा विश्वास नहीं है। कोई अच्छा सा विकल्प बताइए जिससे अचानक मोटी रकम हाथ में आ जाए।'

हमने कहा, 'इसके लिए यही उपाय है कि आप राजनीति में चले जाइए, वहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसी पद पर पहुंच गए तो कमाई का जरिया शुरू हो जाएगा। यह भी संभव है कि आपको दलबदल करने का ऑफर आए तो मुफ्त में करोड़ों की दौलत मिल सकती हैं। जनता गरीब हो सकती है, लेकिन नेता हमेशा संपन्न रहता है। उसकी पांचों उंगलियां घी में रहती हैं।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा