Modern Olympics Start 1896( Source: Social Media ) 
नवभारत विशेष

6 अप्रैल का ऐतिहासिक महत्व, भाजपा स्थापना से लेकर आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत तक खास दिन

BJP Foundation Day: 6 अप्रैल इतिहास में खास दिन है-भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई, वहीं आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत ने वैश्विक खेलों को नई दिशा दी।

अंकिता पटेल

Modern Olympics Start 1896: देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 1980 में छह अप्रैल के दिन ही हुई थी। खेल जगत के लिए भी यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेलों का विशेष महत्व है और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके।

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी। यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1,500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

देश-दुनिया में छह अप्रैल की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1606 : शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।

1896 : आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइट हासिल किया।

1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1919 : महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ पहली बार अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।

1930 : महात्मा गांधी को नमक कानून का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।

1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1980 : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।

2020 : कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर में 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

2024: अतंरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने मिशन के बाद दो महिला और एक पुरुष यात्री रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल के जरिए कजाखस्तान में उतरे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में