Covid Unity Dandi March Events( Source: Social Media ) 
नवभारत विशेष

5 अप्रैल का इतिहास: कोरोना से दांडी मार्च तक, देश की एकता और इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन

India Historic Events: 5 अप्रैल का दिन कोरोना एकजुटता, महात्मा गांधी के दांडी मार्च और दिव्या भारती की पुण्यतिथि जैसी घटनाओं के लिए याद किया जाता है।

अंकिता पटेल

Covid Unity Dandi March Events: इतिहास की तमाम बड़ी घटनाओं को पीछे छोड़कर कोरोना संक्रमण सदी की सबसे बड़ी घटना के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गया है। इसके प्रकोप से दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली गई ओर करोड़ों लोग इसके संक्रमण के शिकार हुए।

भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर पांच अप्रैल, 2020 को करोड़ों देशवासियों ने दीये, मोमबत्ती और मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना वायरस के संकट से निपटने में राष्ट्र के ''सामूहिक संकल्प एवं एकजुटता'' का बड़े रोशन अंदाज में प्रदर्शन किया।

इतिहास की अन्य घटनाओं की बात करें तो पांच अप्रैल का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इस दिन को मर्चेंट नेवी के लिए 'नेशनल मैरिटाइम डे' के तौर पर मनाया जाता है। देश की आजादी की लड़ाई में 1930 में पांच अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण है।

इसी दिन महात्मा गांधी अपने समर्थकों के साथ नमक कानून तोड़ने के लिए डांडी पहुंचे थे। इस दिन की एक अन्य घटना भारतीय सिनेमा से जुड़ी है। दरअसल हिंदी फिल्म जगत की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकारा दिव्या भारती की पांच अप्रैल 1993 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच अप्रैल की तारीख पर कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है:-

1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।

1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।

1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरुआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।

1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे।

1955: विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना।

1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया।

1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का निधन।

1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।

2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दीये और मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।

2024: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट